अपडेटेड 29 November 2023 at 23:46 IST
Health Tips: शरीर की परेशानियों के लिए काल हैं ये कड़वी चीजें, रहना है स्वस्थ? तो आज ही डाइट में करें शामिल
Healthy रहने के लिए कुछ चीजों के स्वाद पर नहीं जाना चाहिए, बल्कि उन्हें अपनी डाइट में शामिल करके उनके लाभों का भरपूर फायदा उठाना चाहिए।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Health Tips For Healthy Body: सभी की डाइट में मीठी, नमकीन, खट्टी और चटपटी चीजें शामिल होती है, लेकिन जब बात कड़वे फूड्स की आती है जो सभी का मुंह बन जाता है, भले ही वह सेहत के लिए कितनी भी फायदेमंद क्यों न हो लेकिन लोग उसे खाना पसंद नहीं करते हैं। आज हम कुछ ऐसे ही फूड्स के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिनका स्वाद तो कड़वा होता है, लेकिन वह सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं होते हैं और आप लोगों को इन्हें अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।
स्टोरी में आगे ये पढ़ें...
- कड़वी सब्जियों का सेवन करना क्यों है जरूरी?
- इन कड़वी चीजों को डाइट में करें शामिल होंगे कई फायदे
कड़वी सब्जियों का सेवन करना क्यों है जरूरी?
कड़वे फूड्स पौष्टिक गुणों से भरपूर होते हैं और इनमें कई तरह के रसायन होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभकारी होते हैं। इनमें से कुछ लाभों में कैंसर, हृदय रोग और मधुमेह सहित कई बीमारियों का कम जोखिम और बेहतर आंत, आंख स्वास्थ्य शामिल हैं।
इन कड़वी चीजों को डाइट में करें शामिल होंगे कई फायदे
ब्रोकली
ब्रोकली का स्वाद थोड़ा सा कड़वा होता है, जिसकी वजह से लोग इसे खाना कम पसंद करते हैं, लेकिन इसके टेस्ट पर मत जाइए, क्योंकि इसके सेवन से हार्ट से जुड़े जोखिम को कम किया जा सकता है, क्योंकि इसमें विटामिन C, E और फोलिक एसिड का अच्छा स्रोत होता है।
Advertisement
मेथी
सर्दियों के सीजन में मार्केट में मेथी का साग खूब देखने को मिलता है, लेकिन इसके कड़वे टेस्ट की वजह से लोग इसे खाना पसंद नहीं करते हैं। हालांकि आपको इसके कड़वे स्वाद पर न जाकर इसका सेवन करना चाहिए क्योंकि इसमें इंसुलिन की मात्रा कम होती है जिसकी वजह से इसे खाने से ब्लड शुगर में फायदा मिलता है और ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहता है। इसके अलावा फेफड़ों की गंदगी भी साफ होती है।
करेला
यह बात तो हर कोई जानता है कि करेला सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है, लेकिन इसके कड़वे स्वाद की वजह से लोग इसे खाने से कतराते हैं। इसे ब्लड शुगर और डायबिटीज के मरीजों को अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।
Advertisement
कोको
कोको का सेवन सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। कोको में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण शरीर में ब्लड के फ्लो को बेहतर करते हैं, साथ ही कोलेस्ट्रॉल भी कंट्रोल में रहता है।
ग्रीन टी
ग्रीन टी का टेस्ट थोड़ा कड़वा होता है, लेकिन यह कई परेशानियों में बहुत ही फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद पॉलीफेनोल्स कैंसर सेल्स को खत्म करता है और हार्ट को स्वस्थ बनाएं रखता है।
यह भी पढ़ें... Coconut Oil के फायदे ही नहीं, नुकसान भी होते हैं, जानें किन लोगों नहीं करना चाहिए इस्तेमाल
Disclaimer: आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 29 November 2023 at 22:50 IST