अपडेटेड 8 October 2023 at 19:49 IST
Toothache Problem: दांत के दर्द ने सोना-खाना कर दिया है मुश्किल? आज ही अपना लें ये नुस्खे, फौरन मिलेगा आराम
How To Get Rid Of Toothache: अगर आपके दातों में दर्द है तो आप घर पर ही इन नुस्खों का इस्तेमाल कर अपने दांत दर्द से छुटकारा पा सकते हैं।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Toothache Problem: दांत हमारे जीवन में एक अहम किरदार निभाते हैं। दांतों के बिना हमारी मुस्कुराहट बेहद फीकी लगेगी, इनके बिना हम खाना खाने के बारे में सोच भी नहीं सकते हैं। आखिर अगर दांत नहीं होंगे तो जाहिर सी बात है कि आप खाना नहीं चबा सकेंगे, जिसकी वजह से आपको अन्य कई तरह की समस्याएं भी हो सकती हैं। अब तो आप जान ही गए होंगे कि दांत हमारे जीवन और शरीर का बेहद जरूर हिस्सा है।
स्टोरी में आगे पढ़ें...
- क्या आपके दांत में भी है बेशुमार दर्द?
- इन तरीकों से मिलेगी राहत
- दांतों पर लगानी होंगी ये चीजें
हालांकि, कई बार मुंह से जुड़ी परेशानियों की वजह से दांतो में दर्द होना शुरू हो जाता है, और तब हमें दांतों की असली ताकत का पता चलता है। दांतों में दर्द होने की वजह से हम न ठीक से खा पाते हैं और न सो पाते हैं। कई बार तो दांतों में इतना दर्द होता है कि ये बर्दाश्त से बिल्कुल बाहर होता है। ऐसे में आपको दांत का दर्द कम करने के कुछ घरेलू नुस्खों के बारे में जान लेना चाहिए।
नमक और लौंग
Advertisement
दातों के दर्द से छुटकारा पाने के लिए आप लौंग और नमक का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके इस्तेमाल के लिए आपको लौंग की कुछ कलियों को पीसना है और फिस इसमें नमक मिला लेना है। अब इस मिश्रण को दर्द वाले दांत पर रखकर सो जाएं। इससे आपका दर्द रात भर में कम होकर सुबह तक गायब हो जाएगा।
नीम की पत्तियां
Advertisement
अगर दांत में बहुत ज्यादा दर्द है तो आपको नीम की पत्तियों को पीसकर उसे पानी में मिलाना है। फिर इसके गरारे करने हैं। इससे मुंह में पैदा हुए बैक्टीरियां भी खत्म हो जाएंगे और आपके दांतों का दर्द भी कम हो जाएगा।
हल्दी और नमक
दांत का दर्द दूर करने के लिए हल्दी और नमक भी काफी हद तक कारगर हैं। इसके लिए आपको एक चम्मच हल्दी पाउडर में आधा चम्मच नमक मिलाकर, इसमें हल्का सा पानी डालकर पेस्ट तैयार करना है। फिर इसे दर्द वाले दांत पर रख लेना है। इससे दांत दर्द की समस्या छूमंतर हो जाएगी।
ये भी पढ़ें : Dussehra 2023 Date: 23 या 24 अक्टूबर, कब मनाया जाएगा दशहरा? जानिए सही डेट और रावण दहन का शुभ मुहूर्त
Disclaimer: REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 8 October 2023 at 19:47 IST