अपडेटेड 2 July 2023 at 16:32 IST

Hair Growing: क्या आपके भी बालों की ग्रोथ हो गई है बंद? तो हो सकते हैं ये कारण

अगर आप भी लंबे, घने बाल चाहती है, लेकिन लाख कोशिश के बाद भी आपकी ये चाहत पूरी नहीं हो रही है। तो इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। 

Hair Stopped Growing Reasons
Hair Stopped Growing Reasons | Image: self

Hair Stopped Growing Reasons: वैसे तो लगभग सभी महिलाएं काले, लंबे, घने और मजबूत बालों की चाहत रखती हैं। जिसके लिए वे कई तरह के होम मेड नुस्खों से लेकर केमिकल वाले प्रोडक्ट्स तक का इस्तेमाल करती हैं। बावजूद इसके उन्हें बालों की समस्याओं से जूझना पड़ता है। ऐसे में क्या अक्सर उनके दिमाग में सवाल जरूर आता है कि आखिर उनके बालों की ग्रोथ क्यों रूक? इसके पीछे क्या कारण हो सकते हैं। आज हम आपको इसी के बारे में बताने जा रहे हैं।

आजकल के अनहेल्दी लाइफस्टाइल, खराब डाइट और पर्यावरण की स्थिति और बालों की ठीक से देखभाल न करना जैसे सामान्य कारणों के अलावा कई और वजहें भी है जिनकी वजह से आपके बालों की ग्रोथ रुक जाती है जो कुछ इस प्रकार है जैसे- 

  • थायराइड 
  • जरूरत से ज्यादा स्ट्रेस
  • पोषक तत्वों की कमी
  • जींस के चलते
  • हेयर स्टाइलिंग प्रोडक्ट्स

इन कारणों से रुक सकती है आपके बालों की ग्रोथ

  • जो थायराइड की परेशानी से जूझ रहे होते हैं उन्हें और भी कई सारी परेशानियों से जूझना पड़ता है। जिनमें से बालों की ग्रोथ का रुकना भी शामिल हैं। 
  • ये बात तो सभी जानते हैं कि स्ट्रेस का असर सेहत पर कितना बुरा पड़ता है, लेकिन ये बात बहुत कम लोग जानते हैं कि स्ट्रेस की वजह से बालों की ग्रोथ भी रुक जाती है। ऐसे में जितना हो सके उतना कम स्ट्रेस लेने की कोशिश करें।
  • आज कल लोग बाहर की ऊट-पटांग चीजें ज्यादा खाने लगे हैं, जिसकी वजह से उनके शरीर को पोषक तत्व नहीं मिल पाते हैं। बालों की ग्रोथ रुकने की एक वजह आप का खराब खान-पान भी होता है। इसके लिए आपको अपनी डाइट में पोषक तत्वों को शामिल करना चाहिए।
  • कई बार ये दिक्कत जींस के चलते भी हो जाती है। दरअसल, अगर किसी के माता-पिता के बाल कम होते हैं तो ये परेशानी उनके बच्चों को भी हो जाती है।
  • वहीं जिस तरह से आज के समय में बालों पर स्टाइलिंग प्रोडक्ट्स का यूज ज्यादा होने लगा है। बालों के ग्रोथ के रुकने की एक वजह ये भी हो सकती है। ऐसे में जितना हो सके उतना कम बालों पर स्टाइलिंग प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना चाहिए।

    यह भी पढ़ें... Hair Care: चिपचिपे मौसम में बालों की देखभाल करना हुआ मुश्किल, इन टिप्स को करें फॉलो, चिपचिपाहट के बिना मिलेगा पोषण
     

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारी के आधार पर हैं। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले संबंधित डॉक्टर और एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

यह भी पढ़ें... Six Pack Abs: लड़कियों को बनाना है अपना दीवाना, तो इन टिप्स को फॉलो कर जल्द बनाएं सिक्स पैक एब्स

Advertisement

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 2 July 2023 at 16:31 IST