अपडेटेड 10 April 2025 at 18:05 IST

Makeup Kit: अपनी मेकअप किट से तुरंत निकाल दें ये चीजें, चेहरा हो सकता है खराब

महिलाओं को मेकअप किट से कौन-कौन सी चीजों को समय-समय पर बदलना चाहिए। जानते हैं इन चीजों के बारे में...

Makeup brushes
Makeup Kit: अपनी मेकअप किट से तुरंत निकाल दें ये चीजें, चेहरा हो सकता है खराब | Image: Unsplash

Makeup Kit Removal Items: महिलाएं जब भी बाहर जाती हैं तो सबसे पहले जरूरी सामान के साथ-साथ अपनी मेकअप किट जरूर रखती हैं। आज के समय में महिलाओं को मेकअप करना बेहद पसंद है। लेकिन महिलाओं को यह भी पता होना चाहिए कि मेकअप किट से किन चीजों को समय-समय पर निकाल देना चाहिए। वरना इससे स्किन को नुकसान पहुंच सकता है। 

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि मेकअप किट से किन चीजों को बाहर निकाल दें। पढ़ते हैं आगे... 

मेकअप किट से निकालें ये चीजें 

  • लिपस्टिक महिलाओं द्वारा सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाला प्रोडक्ट है। ऐसे में महिलाएं अपने मेकअप किट में कुछ खास शेड्स रखती हैं लेकिन महिलाएं इनका इस्तेमाल बहुत लंबे समय तक करती हैं, जिससे उसमें फंगस और बैक्टीरिया लगते हैं, जिससे लिप्स पर एलर्जी हो जाती है ऐसे में महिलाओं को समय-समय पर अपनी लिपस्टिक शेड्स को बदल लेना चाहिए।
  • बता दें कि चेहरे को साफ करने में और मेकअप करने में मेकअप ब्रश और स्पंज दोनों का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में यह त्वचा के सीधे संपर्क में आते हैं, जिसके कारण इसमें बैक्टीरिया जमा होने लगते हैं। महिलाओं को समय-समय पर मेकअप ब्रश और स्पंज दोनों को बदल लेना चाहिए। वरना यह त्वचा पर रिएक्ट कर सकते हैं, जिससे स्किन की परेशानी हो सकती है। 
  • महिलाओं को समय रहते फाउंडेशन को बदलना चाहिए। बता दें कि फाउंडेशन त्वचा की रंगत को समान बनाए रखने में उपयोगी है। ऐसे में अगर यह पुराना हो जाए तो इससे त्वचा की रंगत पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसलिए महिलाओं को एक्सपायर फाउंडेशन का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। साथ ही पुराने फाउंडेशन का इस्तेमाल करने से भी बचना चाहिए। 
  • बता दें, मस्कारा आंखों को न केवल सुंदर बनाता है बल्कि उन्हें आकर्षक भी बनता है। लेकिन मस्कारे की लाइफ बहुत छोटी होती है। ऐसे में यदि आप मस्कारे का इस्तेमाल लंबे समय तक करते हैं तो आंखों को नुकसान पहुंचा सकता है। इसके कारण आंखों में रेडनेस, जलन आदि समस्या हो सकती है। ऐसी महिलाओं को मस्कारा भी समय-समय पर बदल लेना चाहिए। 

ये भी पढ़ें - गर्मियों में फटी एड़ियों से हैं परेशान? रात को सोने से लगाएं ये

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 10 April 2025 at 18:05 IST