अपडेटेड 11 January 2025 at 12:03 IST
Pigmentation: स्किन पिगमेंटेशन को कम करेंगे ये घरेलू उपाय, सोने जैसी चमकेगी स्किन!
Tips for reduce Skin Pigmentation in Hindi: अगर आपको भी स्किन पिगमेंटेशन की समस्या है तो आपको यहां दिए गए उपाय जरूर अपनाने चाहिए।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 3 min read

Tips for reduce Skin Pigmentation: आजकल लोगों के चेहरे पर पिगमेंटेशन की समस्या होना आम बात हो चुकी है। स्किन पर होने वाले काले धब्बों या रंग में बदलाव को पिगमेंटेशन या हाइपरपिगमेंटेशन कहा जाता है। पिगमेंटेशन स्किन में मेलानिन नामक पिगमेंट की मात्रा बढ़ने या घटने की वजह से होता है।
इसके अलावा स्किन पिगमेंटेशन धूप में जलन, हार्मोनल बदलाव या अन्य कारणों से भी हो सकती है। पिगमेंटेशन की वजह से कई लोगों का कॉन्फिडेंस काफी कम हो जाता है। उन्हें लगता है कि पिगमेंटेशन उनके चेहरे की खूबसूरती पर किसी दाग की तरह है। हालांकि आप कुछ प्राकृतिक उपाय अपनाकर स्किन पिगमेंटेशन को कम कर सकते हैं। इससे चेहरे की स्किन अंदर से हेल्दी होकर बाहर से चमकने लगेगी। तो चलिए जानते हैं स्किन पिगमेंटेशन कम करने वाले टिप्स के बारे में।
स्किन पिगमेंटेशन कम करने के उपाय (Ways to reduce skin pigmentation)
नींबू का रस
नींबू में मौजूद विटामिन C और प्राकृतिक ब्लीचिंग गुण पिगमेंटेशन को कम करने में मदद करते हैं। नींबू का रस प्रभावित जगहों पर लगाकर 15-20 मिनट तक छोड़ें और फिर धो लें। इससे पिगमेंटेशन काफी हद तक कम हो जाएगी।
Advertisement
एलोवेरा
एलोवेरा में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो स्किन की पिगमेंटेशन को कम करने में मदद करते हैं। ताजे एलोवेरा जेल को सीधे त्वचा पर लगाएं और कुछ देर बाद चेहरा धो लें।
Advertisement
हल्दी
हल्दी में कर्क्यूमिन होता है, जो त्वचा के रंग को सुधारता है। हल्दी को दूध या पानी के साथ पेस्ट बना कर पिगमेंटेशन वाले हिस्से पर लगाएं और 20 मिनट बाद धो लें।
टमाटर का रस
टमाटर में लाइकोपीन होता है, जो स्किन टोन को ब्राइट बनाता है और पिगमेंटेशन को कम करने में मदद करता है। टमाटर के रस को प्रभावित हिस्से पर लगाएं और कुछ समय बाद धो लें।
संतरे का छिलका
संतरे के छिलके में विटामिन C और एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं, जो स्किन पिगमेंटेशन को हल्का करते हैं। इसे सुखाकर पाउडर बना लें और इसे गुलाब जल के साथ मिलाकर त्वचा पर लगाएं।
दही
दही में लैक्टिक एसिड होता है, जो स्किन को एक्सफोलिएट करता है और पिगमेंटेशन को कम करता है। इसे स्किन पर लगाकर 15-20 मिनट तक छोड़ें और फिर धो लें।
आलू का रस
आलू में ब्लीचिंग गुण होते हैं, जो त्वचा के दाग-धब्बों को हल्का करते हैं। आलू के रस को प्रभावित हिस्से पर लगाएं और 15-20 मिनट बाद धो लें।
विटामिन E
विटामिन E स्किन की मरम्मत और पुनर्निर्माण में मदद करता है। विटामिन E के तेल को प्रभावित हिस्से पर लगाएं और हल्के से मसाज करें।
बेसन और हल्दी पैक
बेसन और हल्दी का पैक स्किन के दाग-धब्बों को हल्का करता है। इसे पानी या दूध के साथ मिलाकर चेहरे पर लगाएं और सूखने पर रगड़ कर धो लें।
ग्रीन टी
ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो स्किन को अंदर से हेल्दी बनाते हैं और पिगमेंटेशन को कम करते हैं। ग्रीन टी के बैग को प्रभावित हिस्से पर रखें और कुछ देर बाद धो लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 11 January 2025 at 12:03 IST