अपडेटेड 20 April 2025 at 08:33 IST

Today Weather: दिल्लीवालों को कब मिलेगी गर्मी से राहत? जानिए किन राज्यों में होगी बारिश

Today Weather Update 20th April 2025: पूरे उत्तर भारत में भीषण गर्मी का कहर जारी है। इसी बीच कई राज्यों में मौसम बदलने वाला है।

Follow : Google News Icon  
Heatwave
मौसम का हाल | Image: Shutterstock

Today's Weather Update: उत्तर भारत में भीषण गर्मी का कहर जारी है। इस बीच शुक्रवार शाम को दिल्ली के कुछ हिस्सों में बारिश से मौसम सुहावना तो हुआ लेकिन शनिवार को हालात फिर से पहले जैसे हो गए। उमसभरी गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। अप्रैल के महीने में ही लोगों को मई-जून वाली गर्मी सताने लगी है। जहां कुछ राज्यों में गर्मी पड़ रही है वहीं कुछ राज्य ऐसे भी हैं जहां अप्रैल के महीने में बरसात हो रही है। , बिहार, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, केरल, तामिलनाडु में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने अभी इन राज्यों में और भी बारिश होने की बात कही है। ऐसे में आइए जानते हैं कि आज किस राज्य का मौसम कैसा रहने वाला है।

दिल्ली का मौसम

मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर के लिए आज भी आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया है। आज यहां लोगों को तेज हवाएं परेशान कर सकती हैं। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि आज भी दिल्ली के कुछ हिस्सों में छिटपुट बारिश हो सकती है। ऐसे में अगर दिल्ली में बारिश होगी तो लोगों को यहां उमसभरी गर्मी से काफी हद तक राहत मिल जाएगी।

यहां होगी बारिश

20 से 23 अप्रैल के बीच अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश की संभावना है। पश्चिम बंगाल के गंगा वाले हिस्से, झारखंड के पूर्वी जिले, दक्षिण-पूर्वी बिहार, उत्तरी ओडिशा, सिक्किम, तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना और केरल में भी आंधी-तूफान के साथ-साथ बारिश देखने को मिल सकती है।

यूपी-पंजाब का मौसम

मौसम विभाग ने शनिवार के लिए पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तेज रफ्तार की आंधी के साथ बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने बताया कि इन राज्यों में 20 और 21 अप्रैल तक 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी-तूफान चलने की संभावना है। ऐसे में लोगों को यहां घरों से बाहर निकलने से पहले मौसम का हाल जरूर जान लेना चाहिए।

Advertisement

ये भी पढ़ें: Aaj Ka Rashifal: इन राशियों के लिए लकी रहेगा आज का दिन, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 20 April 2025 at 08:33 IST