अपडेटेड 27 August 2020 at 20:31 IST

रिया के इंटरव्यू पर सुशांत के पिता के वकील विकास बोले-'मुख्य आरोपी रिया को एक सेलिब्रिटी दिखाया गया'

विकास ने कहा कि उन्होंने रिया को मंच दिया लेकिन उससे सच्चाई अपने आप बाहर आ गई।

Follow : Google News Icon  
| Image: self

सुशांत सिंह राजपूत की फैमिली के वकील विकास सिंह ने रिया चक्रवर्ती को अपनी बात रखने का मंज देने के लिए एक टीवी न्यूज चैनल पर नाराजगी जताई है। न्यूज चैनल पर रिया चक्रवर्ती का इंटरव्यू दिखाए जाने को लेकर सुशांत के पारिवारिक वकील विकास सिंह ने कहा ये बहुत दुःख की बात है मुख्य आरोपी रिया को एक सेलिब्रिटी दिखाया गया। 

उन्होंने कहा कि 'जो सवाल पूछने चाहिए वो नहीं पूछे गए फ़िक्स्ड इंटरव्यू की तरह दिखाया गया। जिसमें पहले से ही सवाल जवाब तैयार हो।

वकील विकास ने कहा इंटरव्यू का लहजा बहुत ही खराब था। ये पब्लिसिटी का फायदा उठा सकती है। अगर मानसिक हालत ख़राब थी, तो आपने पहले बताया क्यों नहीं की मानसिक स्थिति खराब थी।

विकास ने कहा कि उन्होंने रिया को मंच दिया लेकिन उससे सच्चाई अपने आप बाहर आ गई।

Advertisement


इससे पहले आरोपी रिया के इंटरव्यू पर सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने भी सवाल उठाए हैं और कहा है कि, 'आरोपी रिया को मंच क्यों दिया जा रहा है, ये 130 करोड़ हिंदुस्तानियों का अपमान है।'

सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने ट्वीट किया, 'आज तक रिया चक्रवर्ती का 2 घंटे का इंटरव्यू ले रहा है और इस इंटरव्यू को नेशनल प्लेटफॉर्म पर प्रसारित करने की योजना बना रहा है। अगर ऐसा होता है तो ये मेरे भाई के न्याय के लिए लड़ने वाले 130 करोड़ भारतीयों के चेहरे पर थप्पड़ और घोर अपमान होगा।'

Advertisement

Published By : Digital Desk

पब्लिश्ड 27 August 2020 at 20:31 IST