अपडेटेड 1 January 2023 at 20:25 IST
श्री कृष्ण जन्मभूमि व‍िवाद में शाही ईदगाह पक्ष के तेवर गर्म, सोमवार को कोर्ट में दर्ज कराएंगे आपत्‍त‍ि
मथुरा में श्री कृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मस्जिद का विवाद के मामले में सोमवार को शाही ईदगाह पक्ष सर्वे को लेकर अपनी आपत्ति कोर्ट में दर्ज कराएगा।
- भारत
- 2 min read

मथुरा में श्री कृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मस्जिद का विवाद का मामला इस समय देश के में चर्चित हो रहा है। श्री कृष्ण जन्मभूमि की 13.37 एकड़ भूमि के सर्वे को लेकर सोमवार को कोर्ट में हलचल होने वाली है। शाही ईदगाह पक्ष सर्वे को लेकर अपनी आपत्ति कोर्ट में दर्ज कराएगा। श्री कृष्ण जन्मभूमि से जुड़े अन्य केसों के पक्षकार भी सर्वे में शामिल होने के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र देंगे।
सिविल जज सीनियर डिविजन-3 की अदालत ने कोर्ट अमीन को 20 जनवरी तक विवादित स्थल की सर्वे के आदेश दिए थे। सोमवार को कोर्ट अमीन वादी- प्रतिवादियों को निरीक्षण का समय तय कर करने की सूचना दे सकता है।
यह है विवाद
बता दें कि अभी हाल ही में मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह परिसर के सर्वे के फैसले के बाद से हिंदू पक्ष में खुशी की लहर फैल गई थी। पिछले शनिवार को मथुरा कोर्ट ने शाही ईदगाह के सर्वे (Krishna Janmabhoomi-Shahi Idgah Masjid Survey) का फैसला सुनाया था। इस फैसले के बाद मामले के याचिकाकर्ता शैलेश दुबे ने कहा था कि 1968 में किया गया समझौता अवैध था, हमने उसके खिलाफ भी याचिका दाखिल की है।
ईदगाह पक्ष सर्वे को लेकर अपनी आपत्ति कोर्ट में दर्ज कराएगा
इस मामले में श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह विवाद मामले में सर्वे का फैसला सुनाते हुए कोर्ट ने 20 जनवरी तक नक्शा समेत विवादित स्थल की सर्वे रिपोर्ट दाखिल करने आदेश दिया। सिविल जज सीनियर डिविजन तृतीय सोनिका वर्मा की अदालत ने यह फैसला दिया था। अब इसी मामले में सोमवार को शाही ईदगाह पक्ष सर्वे को लेकर अपनी आपत्ति कोर्ट में दर्ज कराएगा।
Advertisement
ये है मामला
गौरतलब है कि पहले अलग-अलग हिंदू समूहों द्वारा मथुरा की अदालतों में दस अलग-अलग याचिकाएं दायर की गई थीं, जिसमें मस्जिद को हटाने की मांग की गई थी। इन याचिकाओं का दावा था कि 1669-70 में कथित तौर पर मुगल सम्राट औरंगजेब के आदेश पर भगवान कृष्ण के जन्मस्थान पर शाही ईदगाह बनाया गया।
यह भी पढ़ें: कृष्ण जन्मभूमि भूमि विवाद: मथुरा मस्जिद के सर्वेक्षण के लिए 2 और याचिकाएं दायर
यह भी पढ़ें:शाही ईदगाह परिसर में सर्वे के फैसले से हिंदू पक्ष में खुशी, याचिकाकर्ता ने किया श्रीकृष्ण जन्मभूमि को लेकर बड़ा दावा
यह भी पढ़ें:श्रीकृष्ण जन्मभूमि-ईदगाह प्रकरण : दोनों पक्षों ने अपनी दलीलें पेश कीं
Advertisement
Published By : Shyam Goyal
पब्लिश्ड 1 January 2023 at 20:06 IST