अपडेटेड 15 October 2021 at 13:22 IST
सरल स्वभाव के डॉ अब्दुल कलाम कैसे बने देश के 'मिसाइल मैन'? जानें पूर्व राष्ट्रपति का विज्ञान के क्षेत्र में योगदान
APJ Abdul Kalam Birthday: भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम (Dr APJ Abdul Kalam) की 15 अक्टूबर को 90वीं जयंती है।
- भारत
- 2 min read

APJ Abdul Kalam Birthday: भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम (Dr APJ Abdul Kalam) की 15 अक्टूबर को 90वीं जयंती है। अपने सरल व्यक्तित्व के लिए जाने जाने वाले कलाम ने हमेशा देश के युवाओं को सच्ची पूंजी मानते हुए, बच्चों को हमेशा बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित किया था।
‘मिसाइल मैन’ (Missile Man) के नाम से मशहूर पूर्व राष्ट्रपति को विज्ञान, विशेष रूप से अंतरिक्ष और मिसाइलों के क्षेत्र में उनकी उपलब्धि के लिए याद किया जाता है। भारत के 11वें राष्ट्रपति (11th President of India) के रूप में सेवा देने के अलावा, डॉ अब्दुल कलाम की अग्नि और पृथ्वी मिसाइलों (Agni and Prithvi missiles) के विकास के साथ-साथ पोखरण II परमाणु परीक्षणों (Pokhran II nuclear tests) में भी बड़ी भूमिका रही है।
अब्दुल कलाम को क्यों कहा जाता था देश का 'मिसाइल मैन'?
डॉ अब्दुल कलाम एक भारतीय एयरोस्पेस वैज्ञानिक (Indian aerospace scientist) थे और अग्नि और पृथ्वी मिसाइलों के विकास और संचालन में अहम भूमिका निबाई थी। बैलिस्टिक मिसाइलों और व्हीकल टेक्नोलॉजी के सफल विकास के लिए उन्हें 'मिसाइल मैन' की उपाधि से सम्मानित किया गया था। उन्होंने 1998 में भारत के पोखरण 2 न्यूक्लियर टेस्ट में एक बड़ा संगठनात्मक, तकनीकी और राजनीतिक रोल अदा किया था। यहीं कारण है कि लोग उन्हें मिसाइल मैन के रूप में जानते हैं।
दुनियाभर से हासिल की थी कई उपाधियां
Advertisement
गौरतलब है कि उन्होंने भारत और विदेशों के 48 विश्वविद्यालयों से 7 डॉक्टरेट की उपाधि हासिल की हुई थी। भारत सरकार ने उन्हें ISRO और DRDO के साथ उनके काम के लिए 1981 में पद्म भूषण (Padma Bhushan) और 1990 में पद्म विभूषण (Padma Vibhushan) से सम्मानित किया था। फिर उन्हें 1997 में, भारत में वैज्ञानिक अनुसंधान और रक्षा प्रौद्योगिकी के आधुनिकीकरण में उनके योगदान के लिए भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान- भारत रत्न (Bharat Ratna) मिला। उन्हें राष्ट्रीय अंतरिक्ष सोसाइटी से वॉन ब्रौन अवार्ड (Von Braun Award) भी मिला हुआ है।
ये भी पढ़ेंः कलाम भारत की रक्षा क्षमताओं को मजबूत करने में योगदान के लिए हमेशा याद किये जाएंगे : उपराष्ट्रपति नायडू
Advertisement
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 15 October 2021 at 13:17 IST