अपडेटेड 17 April 2025 at 11:20 IST
'बिहार को बंगाल बनाना चाहते हैं क्या?', तेजस्वी यादव के 'वक्फ कानून कूड़ेदान में फेंक देंगे' वाले बयान पर भड़के गिरिराज सिंह
तेजस्वी यादव ने कहा था कि अगर हमारी सरकार आई तो बिहार में वक्फ बिल लागू नहीं होने देंगे, कूड़ेदान में फेंक देंगे। उन्होंने वक्फ कानून को असंवैधानिक बताया था।
- भारत
- 3 min read

Giriraj Singh on Tejashwi Yadav statement: नए वक्फ कानून को लेकर देश में सियासी घमासान लगातार जारी है। पक्ष-विपक्ष के नेता इस पर लगातार बयानबाजी करते नजर आ रहे हैं। बिहार में चुनाव से पहले वक्फ को लेकर राजनीति चरम पर है। जहां एक ओर तेजस्वी यादव ने वादा कर दिया है कि बिहार में उनकी सरकार बनती है तो किसी भी कीमत पर वक्फ कानून लागू नहीं करने देंगे। उनके इस बयान पर BJP नेताओं की ओर से पलटवार किया जा रहा है। गिरिराज सिंह ने तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि क्या तेजस्वी बिहार को भी बंगाल बनाएंगे।
तेजस्वी यादव ने वक्फ कानून को लेकर बीते दिनों बड़ा बयान दिया था। उन्होंने कहा कि अगर हमारी सरकार आई तो बिहार में वक्फ बिल लागू नहीं होने देंगे, कूड़ेदान में फेंक देंगे। उन्होंने वक्फ कानून को असंवैधानिक बताते हुए कहा कि BJP के लोग धुव्रीकरण की राजनीति करके देश को बांटना चाहते हैं।
तेजस्वी के बयान पर गिरिराज सिंह का पलटवार
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने तेजस्वी यादव के बयान पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव ने कहा कि मैं आऊंगा तो वक्फ कानून नहीं लागू होने दूंगा। वो संविधान को चुनौती दे रहे हैं। ये बंगाल बनाना चाहते हैं। ये बिहार के लोगों को मुर्शिदाबाद की घटना की याद दिलाकर इसे बंगाल बनाना चाहते हैं? बिहार के लोग RJD के नेतृत्व में राज्य को बंगाल नहीं बनाना चाहते हैं।"
ममता बनर्जी ने राजधर्म का पालन नहीं किया- गिरिराज
इस दौरान गिरिराज सिंह ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के उस बयान पर भी हमला बोला, जिसमें उन्होंने हाल ही में वक्फ के मुद्दे को लेकर नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू की चुप्पी को लेकर सवाल उठाए। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ममता बनर्जी अपने राजधर्म का पालन नहीं की। उनके संरक्षण में हिंसा हो रही है। हत्याओं का दौर जारी है। उनको लगता है बांटो और राज करो। मुसलमानों को वोटबैंक ही समझा गया। नरेंद्र मोदी उनकी खुशहाली के लिए वक्फ बोर्ड का परिवर्तन किया है।
Advertisement
नीतीश कुमार को ममता की सलाह की जरूरत नहीं- राजीव रंजन
इससे पहले JDU के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने भी ममता बनर्जी के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को बनर्जी से सलाह की जरूरत नहीं है। पश्चिम बंगाल में स्थिति गंभीर चिंता का विषय है। बिहार में पूरी तरह शांति है। 20 साल में कोई दंगा नहीं हुआ। ममता बनर्जी को अपने राज्य की चिंता करनी चाहिए। बंगाल में हिंदू और मुसलमान दोनों सुरक्षित नहीं है।
बीते दिन कोलकाता में मुस्लिम धर्म गुरुओं के साथ एक बैठक को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने कहा था कि नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू इस मुद्दे पर चुप क्यों हैं? वे NDA के सहयोगी हैं और सत्ता साझा करने के लिए चुप हैं।
Advertisement
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 17 April 2025 at 11:20 IST