अपडेटेड 24 September 2023 at 14:12 IST

विवादों में रहे CM गहलोत के करीबी लोकेश शर्मा को मिली कांग्रेस 'वॉर रूम' में जगह

सीएम अशोक गहलोत के ओएसडी लोकेश शर्मा को विधानसभा चुनावों को लेकर बनाए गए वॉर रूम टीम में अहम जगह मिली है।

Follow : Google News Icon  
PC: lokeshssharma/x (file)
PC: lokeshssharma/x (file) | Image: self

CM Ashok Gehlot OSD: राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत के ओएसडी लोकेश शर्मा को कांग्रेस में अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। शर्मा फोन टैपिंग मामले को लेकर विवादों में रहे हैं और इसी मामले को लेकर कोर्ट के चक्कर भी काटते रहे हैं।

खबर में आगे पढ़ें

  • विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने जारी की सेंट्रल वॉर रूम के पदाधिकारियों की लिस्ट
  • सीएम गहलोत के खास लोकेश शर्मा को मिली जगह, को चेयरमैन सूची में नाम
  • पूर्व आईएएस शशिकांत सेंथिल को बनाया गया चेयरमैन
     

गहलोत के खासमखास शर्मा

राजस्थान विधानसभा चुनाव की तैयारी के तहत कांग्रेस ने सेंट्रल वॉर रूम टीम बनाई है। लिस्ट में एक नाम ऐसा भी है जिसका विवादों से गहरा नाता रहा है। ये हैं  उनके ओएसडी लोकेश शर्मा। लोकेश सीएम अशोक गहलोत के सोशल मीडिया प्रोफाइल और सोशल मीडिया अभियानों का प्रबंधन देखते रहे हैं। उन पर 2020 में फौन टैपिंग करा सोशल प्लेटफॉर्म पर वायरल कराने का आरोप है। उनके खिलाफ केन्द्रीय जल मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने दिल्ली में केस दर्ज कराया था। । मामले की सुनवाई चल रही है। दिल्ली की कोर्ट ने लोकेश शर्मा को फिलहाल राहत दे रखी है।  

AICC

सचिन पायलट के खिलाफ दिए कई बयान

लोकेश शर्मा गहलोत के खासमखास हैं तो पायलट से उनके रिश्ते खास अच्छे नहीं हैं। कई मौकों पर वो पायलट के खिलाफ बोल चुके हैं। उन्होंने मीडिया के सामने सचिन पायलट पर वसुंधरा राजे के साथ मिलीभगत का आरोप भी लगाया था। जब पायलट खुलकर करप्शन पर गहलोत सरकार के खिलाफ बोल रहे थे तो लोकेश उनकी कमियां गिना रहे थे। बड़ा इल्जाम लगाया था। कहा था- जब पायलट प्रदेश अध्यक्ष थे, उस समय प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव ने वसुंधरा के खिलाफ घोटालों को लेकर आवाज उठाने में सहयोग मांगा था। तब पायलट ने सहयोग देने से साफ इनकार कर दिया था। उस दौरान पायलट ने वसुंधरा के साथ अच्छे संबंधों की दुहाई देते हुए पल्ला झाड़ लिया था।

Advertisement
sukhjindersinghrandhawa

(PC: Lokesh Sharma/x)
बीकानेर से लड़ सकते हैं चुनाव

वॉर रूम में जगह पाने के बाद उम्मीद है कि उन्हें टिकट भी आसानी से मिल जाएगा। संकेतों से माना जा रहा है कि उनके लिए पिच तैयार कर दी गई है। शर्मा इन दिनों गाहे बगाहे बीकानेर दौरे पर रहते हैं।  ऐसे में माना जा रहा है कि बीकानेर से विधानसभा चुनाव भी लड़ सकते हैं। यहां से 8 विधानसभा सीटें हैं और यहां बीकानेर पूर्व में उनकी सक्रियता पिछले कुछ अरसे में काफी बढ़ी है। 

एआईसीसी में बढ़ा कद

कांग्रेस ने विधानसभा चुनावों के मद्देनजर ये वॉर रूम टीम बनाई है।  जिसमें शशिकांत सेंथिल को  अध्यक्ष बनाया गया है। जबकि लोकेश शर्मा, जसवंत गुर्जर और कैप्टन अरविंद कुमार को भी सेंट्रल वार रूम में को-चेयरमैन यानि सह अध्यक्ष का पद दिया गया है। एआईसीसी की ओर से महासचिव केसी वेणुगोपाल ने सूची जारी की है। 

Advertisement

लोकेश शर्मा के बारे में

लोकेश शर्मा सीएम अशोक गहलोत के सोशल मीडिया प्रोफाइल और सोशल मीडिया अभियानों के प्रबंधन देखते रहे हैं। शर्मा को सीएम अशोक गहलोत का ओएसडी कम्यूनिकेशन नियुक्त किया गया था। वो 2012 से ही मुख्यमंत्री के सोशल मीडिया को संभाल रहे हैं और आईटी से जुड़े लोगों की टीम का नेतृत्व करते हैं। विधानसभा चुनाव में गहलोत के कैंपेन को टि्वटर और फेसबुक के जरिए आम लोगों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी लोकेश शर्मा ने निभाई थी। शर्मा पूर्व में कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई से जुड़े रहकर प्रदेश महासचिव और प्रवक्ता की जिम्मेदारी निभा चुके हैं।
 

ये भी पढ़ें-  राहुल को राहत, लेकिन अब Ashok Gehlot की मानहानि केस में पेशी से कांग्रेस की बढ़ी टेंशन!

Published By : Kiran Rai

पब्लिश्ड 24 September 2023 at 14:11 IST