अपडेटेड 30 July 2021 at 12:48 IST

भाजपा के 'जन आशीर्वाद यात्रा' पर अखिलेश यादव ने कसा तंज, कहा- 'किसानों, महिलाओं, युवाओं को किया गया परेशान'

भाजपा ने मंत्रिमंडल में शामिल 43 नए मंत्रियों के लिए जन आशीर्वाद यात्रा की योजना बनाई है। भाजपा 15 अगस्त के बाद  'जन आशीर्वाद यात्रा' शुरू करेगी।

Follow : Google News Icon  
Image: PTI/Twitter
Image: PTI/Twitter | Image: self

भाजपा ने मंत्रिमंडल में शामिल 43 नए मंत्रियों के लिए जन आशीर्वाद यात्रा की योजना बनाई है। भाजपा 15 अगस्त के बाद  'जन आशीर्वाद यात्रा' शुरू करेगी। इसको लेकर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने  कटाक्ष किया। पूर्व सीएम ने दावा किया कि किसानों, महिलाओं, युवाओं, दलितों और अन्य पिछड़े समुदायों को परेशान किया गया है। इसके अलावा उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि ऑक्सीजन की कमी, महंगे गैस सिलेंडर और बढ़ती बेरोजगारी के कारण भी मौतें हुई है। 


 उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा,"सुना है भारतीय जनता पार्टी गांव-गांव जाकर आशीर्वाद लेगी। जिसने जनता की सांस छीन ली, पर ऑक्सीजन नहीं दी। महंगे सिलेंडर से चूल्हे बुझा दिए, महंगी बिजली से घरों में अंधेरा कर दिया। किसान, मजदूर, महिला, शिक्षक, युवा, दलित, पिछड़े सभी का उत्पीड़न इस सरकार में हो रहा है। काम और रोजगार नहीं दिया, रोजी-रोटी और छीन ली।"

दरअसल, भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में मिशन 2022 अभियान के तहत गांव-गांव जाने की योजना बना रही है। केंद्रीय मंत्रिपरिषद में नए शामिल होने वालों में नारायण राणे, ज्योतिरादित्य सिंधिया, सर्बानंद सोनोवाल को इसके लिए जिम्मेदारी दी गई है।भूपेंद्र यादव, पशुपति पारस, अनुप्रिया पटेल, मीनाक्षी लेखी, कपिल पाटिल, अजय भट्ट, अश्विनी वैष्णव, वीरेंद्र कुमार, शोभा करंदलाजे आदि। इसी अभियान पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके सवालिया निशान खड़े किए। सरकार की कमियों को उजागर करते हुए उन्होंने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी से हर वर्ग परेशान है। इसके बाद भी भारतीय जनता पार्टी गांव में जाकर आशीर्वाद लेने की तैयारी कर रही है। 

इसे भी पढ़ें: यूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव का दांव; राज्य में फ्री बिजली और युवाओं को 10 लाख नौकरी देने का किया वादा

उत्तर प्रदेश के यूपी में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी का जनसंपर्क कार्यक्रम अहम हो गया है। 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 403 सदस्यीय सदन में 312 सीटों पर जीत हासिल की है। जबकि बसपा केवल 19 सीटें जीत सकी। दूसरी ओर सपा-कांग्रेस गठबंधन विफल रहा, क्योंकि वह केवल 54 निर्वाचन क्षेत्रों में जीत हासिल कर सका।

Advertisement

'जन आशीर्वाद यात्रा' की रूपरेखा

16-17 अगस्त और 19-20 अगस्त तक यात्रा के दौरान केंद्रीय मंत्रियों को 300-400 किमी की दूरी तय करनी होगी। इसके अलावा, उन्हें अपने कार्यक्रम की योजना इस तरह से बनानी होगी कि वे कम से कम 3-4 लोकसभा क्षेत्रों और 4-5 जिलों का दौरा करें। पार्टी ने उन्हें धार्मिक स्थलों और प्रसिद्ध संतों, कार्यकर्ताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, साहित्यकारों, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों और शहीदों के परिजनों के घरों को दौरे में शामिल करने के लिए कहा है।

Advertisement

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने उन्हें सामाजिक और स्वास्थ्य मुद्दों, रोजगार और 'आत्मनिर्भर भारत' से संबंधित केंद्र की कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार करने वाले बैनरों का उपयोग करने का भी निर्देश दिया है। पार्टी के अनुसार, 'जन आशीर्वाद यात्रा' में सभी कोरोना संबंधित प्रोटोकॉल का पालन कर किया जाएगा। जिसे रेलवे स्टेशन या हवाई अड्डों के पास से झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। आउटरीच कार्यक्रम के प्रभावी समन्वय के लिए भाजपा ने तरुण चुग (दिल्ली और उत्तर प्रदेश), अरविंद मेनन (बिहार, राजस्थान और त्रिपुरा), विनोद सोनकर (झारखंड और गुजरात) और पंकजा मुंडे (कर्नाटक और तेलंगाना) जैसे प्रभारियों को नामित किया है। )

इसे भी पढ़ें:  अखिलेश यादव का बड़ा दावा, कहा- 2022 के विधानसभा चुनावों में सपा जीतेगी 351 सीटें

Published By : Chandani sahu

पब्लिश्ड 30 July 2021 at 12:38 IST