अपडेटेड 14 October 2023 at 14:52 IST

Navratri 2023: कौन थीं मां शैलपुत्री? नवरात्रि के पहले दिन क्यों होती है पूजा, जानें पूरी कहानी

नवरात्रि का पहला दिन मां शैलपुत्री को समर्पित होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि शैलपुत्री माता कौन थीं और पहले दिन इनकी पूजा क्यों की जाती है, नहीं तो चलिए जानते हैं।

Follow : Google News Icon  
Kaun Thi Maa Shailputri

image- shutterstock
Kaun Thi Maa Shailputri image- shutterstock | Image: self

Kaun Thi Maa Shailputri: हिंदू धर्म में बेहद खास माना जाने वाला शारदीय नवरात्रि का पर्व 15 अक्टूबर 2023 दिन रविवार से शुरू हो रहा है, जिसका समापन 24 अक्टूबर दिन मंगलवार को होगा। नौ दिनों तक चलने वाली नवरात्रि को बड़ी ही धूम-धाम से मनाया जाता है। नवरात्र के शुभ अवसर पर मां दुर्गा के नौ अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है। इसका पहला दिन मां शैलपुत्री को समर्पित है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि माता शैलपुत्री कौन थीं और पहले ही दिन इनका पूजा क्यों की जाती है, नहीं तो चलिए आज इसके बारे में जानते हैं। 

स्टोरी में आगे ये पढ़ें...

  • मां शैलपुत्री किसका स्वरूप हैं?
  • भगवान शिव से क्या है शैलपुत्री माता का नाता?
  • नवरात्रि के पहले दिन क्यों होती है मां शैलपुत्री की पूजा?

मां शैलपुत्री किसका स्वरूप हैं?

नवरात्र के पहले दिन देवी दुर्गा के जिस स्वरूप की पूजा की जाती है वह माता पार्वती का स्वरुप है। इनका जन्म पर्वतराज हिमालय के घर हुआ था, जिसकी वजह से इनका नाम शैलपुत्री पड़ा। माना जाता है कि देवी पार्वती ने पूर्व जन्म में प्रजापति दक्ष की पुत्री सती के रूप में जन्म लिया था और जब उन्हें अपने उस रूप का त्याग किया उसके बाद उन्हें पर्वतराज हिमालय के घर में पुन: जन्म लिया। 

भगवान शिव से क्या है शैलपुत्री माता का नाता?

पौराणिक कथा के मुताबिक देवी पार्वती ने पूर्वजन्म में पति भगवान शिव को पुन: पति के रूप में पाने के लिए कठोर तप किया, जिसके बाद उनके तप से प्रसन्न होकर शिव जी ने एक बार फिर से पार्वती माता को पत्नी के रुप में स्वीकार कर लिया। जिसके बाद दोनों कैलाश पर चले गए, लेकिन हर साल माता पार्वती नवरात्रि के मौके पर अपने मायके पृथ्वी लोग आती हैं। 

Advertisement

नवरात्रि के पहले दिन क्यों होती है मां शैलपुत्री की पूजा?

धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक नवरात्रि के पहले दिन पर्वतराज ने अपनी पुत्री यानी माता शैलपुत्री का स्वागत पृथ्वी पर किया था। इसलिए नवरात्रि के पहले दिन दुर्गा मां के शैलपुत्री स्वरूप की पूजा की जाती है। 

यह भी पढ़ें... Shardiya Navratri: नवरात्रि के नौ दिनों में भूलकर भी शरीर से जुड़े ये काम नहीं करने चाहिए

Advertisement

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

यह भी पढ़ें... Navratri में मां दुर्गा की करती हैं पूजा, तो नौ दिन ऐसे अलग-अलग रंग के कपड़े में करें आराधना

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 14 October 2023 at 14:50 IST