अपडेटेड 9 June 2024 at 11:40 IST

'कभी सोचा नहीं था ऐसा मौका...',राम मोहन नायडू ने पिता को मंत्रिपद समर्पित कर युवाओं को दिया ये संदेश

आंध्र प्रदेश की श्रीकाकुलम सीट से तीसरी बार चुनकर आए TDP सांसद राम मोहन नायडू अबतक के सबसे कम उम्र के कैबिनेट मंत्री होंगे।

Follow : Google News Icon  
Ram Mohan Naidu
Ram Mohan Naidu | Image: PTI

लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आने के बाद रविवार, 9 जून को देश में नई सरकार का गठन होने जा रहा है। नरेंद्र दामोदर दास मोदी के सिर तीसरी बार प्रधानमंत्री पद का ताज सजने जा रहा है। आज शाम 7 बजकर 15 मिनट पर पीएम पद की शपथ लेते ही नरेंद्र मोदी जवाहरलाल नेहरू के महा रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे। वह लगातार तीसरी बार पीएम बनने वाले देश के दूसरे और पहले गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्री बनेंगे। मोदी देश के 15वें प्रधानमंत्री के रूप आज शपथ लेंगे।

नरेंद्र मोदी के साथ उनके नए मंत्रिपरिषद के सदस्य भी आज शपथ लेंगे। मंत्री के रूप में शपथ लेने वाले सांसदों के भी नाम सामने आ रहे हैं। इनमें से एक नाम है TDP राष्ट्रीय महासचिव और चंद्रबाबू नायडू के करीबी राम मोहन नायडू किंजरापु का। आंध्र प्रदेश की श्रीकाकुलम सीट से तीसरी बार चुनकर आए राम मोहन नायडू अबतक के सबसे कम उम्र के कैबिनेट मंत्री होंगे। आंध्र प्रदेश से राम मोहन नायडू दिल्ली पहुंच चुके हैं। इस दौरान रिपब्लिक भारत से बातचीत के दौरान उन्होंने कई बड़ी बात कही।

आंध्र प्रदेश का विकास करना हमारा विजन-राम मोहन नायडू 

राम मोहन नायडू ने कहा, आंध्र प्रदेश में हमारा जिस तरीके का मैंडेट आया है सरकार में हम लोग शामिल हैं और डेवलपमेंट के साथ आगे बढ़ेंगे। नरेंद्र मोदी के सहायता से हम आंध्र प्रदेश को आगे बढ़ाना चाहते हैं। हमारी कोई मांग नहीं है। आंध्र के बेनिफिट के लिए और प्रोग्रेस के लिए हम लोग काम करेंगे। TDP तेलुगू लोगों के भलाई के लिए काम करने का निर्णय ले चुकी है।

पिता को डेडिकेट करता हूं पद-राम मोहन नायडू  

आंध्र प्रदेश के विकास को ही राम मोहन ने अपना विजन बताया। बातचीत के दौरान उन्होंने आगे कहा, देश के युवाओं को एक अच्छी पहचान दूंगा। हमारे पिता भी मंत्री रहे थे राजनीतिक विरासत को हम आगे बढ़ाएंगे। उन्हीं की वजह से हम हैं हमारा दुर्भाग्य है एक हादसे में वो हमसे दूर हो गए हैं। आज मैं अपना मंत्री पद पिता को डेडिकेट करता हूं। महज 36 साल की उम्र में केंद्रीय मंत्री बनने जा रहे राम मोहन नायडू ने कहा कि कभी सोचा नहीं था ऐसा मौका मिलेगा। इतनी अहम भूमिका निभाने की।

Advertisement

युवाओं के नाम बड़ा संदेश

राम मोहन नायडू ने युवाओं को बड़ा मैसेज भी दिया। उन्होंने कहा, ये सारे नौजवानों के लिए मैसेज हैं की नौजवानों की बात सामने रख सकूं। मुझे भी खुशी हो रही  हैं, अच्छा लग रहा है कि इतने कम उम्र में ऐसे पद पर बैठने का मौका मिल रहा हैं। कभी इस तरह का मैंडेट देश में किसी पार्टी को नहीं मिला जो NDA  को मिला। पांच साल काम करते रहेंगे ये अलायन्स चुनाव से पहले बना हुआ हैं चुनाव के बाद नहीं। बना तो पुरे पांच साल मिलकर कार्य करेंगे। युवाओं से कहूंगा हार्ड वर्क करे और केंद्र सरकार जो मदद हो सकता हैं मैं करूंगा।

यह भी पढ़ें: Modi 3.0: आ गई लिस्ट, जान लीजिए नरेंद्र मोदी के साथ कौन-कौन लेगा शपथ... JDU-TDP कोटे से किसका नाम?

Advertisement

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 9 June 2024 at 11:40 IST