अपडेटेड 4 August 2024 at 08:17 IST

MP के रीवा में दर्दनाक हादसा, भारी बारिश में गिरी स्‍कूल की दीवार; 4 बच्चों की मौत

मध्य प्रदेश के रीवा में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक इमारत की दीवार गिर जाने से चार स्कूली छात्रों की मौत हो गई।

Follow : Google News Icon  
 Rewa wall fell on children going home from school
रीवा में स्कूली बच्चों पर गिरी दीवार | Image: Republic

मध्य प्रदेश के रीवा में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक इमारत की दीवार गिर जाने से चार स्कूली छात्रों की मौत हो गई। स्कूल से लौटने के दौरान यह हादसा हुआ। घटना रीवा के गढ़ थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में मातम पसरा है। घटना स्कूल से महज 20 मीटर की दूरी पर हुआ।

घटना के संबंध में पुलिस अधिकारी ने बताया कि दीवार गिरने के बाद उसके मलबे में 5 बच्चे दब गए थे। इनमें से एक की जान बचा ली गई। जबकि चार बच्चों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से मलबे में दबे बच्चों को बाहर निकाला गया। आनन-फानन में सभी अस्पताल ले जाया गया।

स्कूल से लौटने के दौरान हादसा

रीवा संभाग के IG महेंद्र सिंह सिकरवार ने बताया, बच्चे एक स्कूल से अपने घर जा रहे थे, उसी दौरान बारिश के कारण एक घर की दीवार गिर गई। दीवार के नीचे 5 बच्चे और एक महिला दब गए। पुलिस और प्रशासन द्वारा उन्हें रेस्क्यू कर अस्पताल लाया गया। 4 छात्रों की मृत्यु हो गई, जबकि एक छात्र और महिला जीवित हैं। उनका इलाज चल रहा है।

बारिश की वजह से हादसा

सभी बच्चे सनराइज पब्लिक स्कूल के थे। स्कूल से लौटने के दौरान वो हादसे के शिकार हो गए। मध्य प्रदेश में बीते कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है।। इस बीच दीवार गिरने की भी घटना सामने आ रही हैं। इससे पहले एमपी के नरसिंहपुर के एक गांव  में भारी बारिश के बीच एक मकान के गिर जाने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई थी। जबकि 5 घायल हो गए थे। मरने वालों में बच्चे भी शामिल थे।

Advertisement

यह भी पढ़ें: UPSC छात्रा ने की इच्छामृत्यु कानून की मांग, किन देशों में है लीगल?

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 4 August 2024 at 08:17 IST