अपडेटेड 8 October 2023 at 17:12 IST
Dussehra 2023 Date: 23 या 24 अक्‍टूबर, कब मनाया जाएगा दशहरा? जानिए सही डेट और रावण दहन का शुभ मुहूर्त
Kab Hai Dussehra 2023: इस साल दशहरा की तारीख को लेकर लोग काफी कंफ्यूज्ड हैं। आइए जानते हैं 23 या 24 अक्टूबर में से किस तारीख को दशहरा पर्व मनाया जाएगा।

Kab Hai Dussehra 2023: अक्टूबर का महीना आते ही हिंदू धर्म के ज्यादातर व्रत और त्योहारों का सिलसिला शुरू हो जाता है। लोग नवरात्रि, दशहरा, कचवाचौथ, दिपावली जैसे व्रत-त्योहारों का बेसब्री से इंताजर करते हैं। देशभर में दशहरा पर्व बेहद धूमधाम से मनाया जाता है। दशहरा को विजयदशमी के नाम से भी जाना जाता है। ये पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है।
स्टोरी में आगे पढ़ें...
- कब है दशहरा?
- क्या 23 या 24 अक्टूबर को होगा रावण दहन?
- जानिए रावण दहन का शुभ मुहूर्त
दशहरा हर साल अश्विन माह शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। वहीं, इस साल दशहरा की तारीख को लेकर लोगों के बीच कन्फ्यूजन बना हुआ है। लोग 23 और 24 अक्टूबर को लेकर असमंजस में हैं कि दशहरा पर्व इनमें से किस तारीख को मनाया जाना सही है। चलिए जानते हैं साल 2023 में दशहरा का पर्व किस तारीख को मनाया जाएगा, साथ ही जानते हैं कि रावण दहन का शुभ मुहूर्त क्या होगा।
दशहरा पर्व की तारीख
पंचाग के अनुसार, साल 2023 में आश्विन माह शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि की शुरुआत 23 अक्टूबर 2023 की शाम 5 बजकर 44 मिनट से होगी, जिसका समापन 24 अक्टूबर 2023 को दोपहर 3 बजकर 14 मिनट पर होगा। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, दशहरा या विजयदशमी का पर्व 24 अक्टूबर 2023 को मनाया जाएगा।
रावण दहन का शुभ मुहूर्त
दशहरा को बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व माना जाता है। इस दिन लंकापति रावण और उनके भाई कुंभकर्ण और पुत्र मेघनाथ के पुतलों का दहन किया जाता है। इन पुतलों का दहन प्रदोष काल में करना सबसे शुभ माना जाता है। वहीं, दशहरे के दिन यानी 24 अक्टूबर को पुतलों के दहन का शुभ मुहूर्त सूर्यास्त के समय शाम 5 बजकर 43 मिनट से लेकर ढाई घंटे तक रहेगा। आप इस मुहूर्त में रावण दहन कर सकते हैं।
Advertisement
ये भी पढ़ें : Hair Care: अगर बार-बार करते हैं बालों में कंघी तो हो जाएं सावधान, झेलने पड़ सकते हैं कई नुकसान
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 8 October 2023 at 17:12 IST