अपडेटेड 16 December 2023 at 09:34 IST
इन्फ्लुएंसर प्रिया पर जुल्म की इंतेहा! ब्वॉयफ्रेंड ने की पहले गला घोंटने की कोशिश फिर चढ़ा दी कार
Fashion Influencer गर्लफ्रेंड की पहले पिटाई की फिर उसे जान से मारने के इरादे से SUV चढ़ाने का प्रयास किया। पीड़ित ने सोशल मीडिया पर सब कुछ शेयर किया है।

Fashion Influencer Priya Singh: इंस्टाग्राम पर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर के 1 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। उसने अपने साथ हुई बर्बरता की कहानी तस्वीरों की जुबानी सुनाई है। ये भी बताया कि जान से मारने वाला प्रेमी मुंबई के बड़े अधिकारी का बेटा अश्वजीत अनिल कुमार गायकवाड है।
खबर में आगे पढ़ें-
- फैशन इंफ्लुएंसर को आई चोट, अब हालत कैसी?
- प्रेमी दे रहा था धोखा सच्चाई आई सामने तो बोला ‘उड़ा दे इसको’
- अश्वजीत के साथ कौन-कौन था शामिल?
फैशन इंफ्लुएंसर की हालत गंभीर
फैशन इन्फ्लुएंसर प्रिया सिंह पर ठाणे में उनके प्रेमी के दोस्त ने कथित तौर कार चढ़ा दी और कुचलने की कोशिश की। प्रिया के प्रेमी अश्वजीत गायकवाड़ ने प्रिया का गला घोंटने की कोशिश की। बता दें कि अश्वजीत महाराष्ट्र स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (MSRDC) के एमडी अनिल गायकवाड का बेटा है। पुलिस ने आरोपित अश्वजीत और दो अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अस्पताल में भर्ती इंफ्लुएंसर ने अपनी कहानी सोशल मीडिया के जरिए साझा की है। जिसमें उसके शरीर के कई हिस्सों पर गंभीर चोट और जख्म के निशान देखे जा सकते हैं।
Advertisement
अधिकारी के लाडले की करतूत की शेयर
प्रिया सिंह ने अपने साथ हुई दरिंदगी इंस्टाग्राम पर साझा की। बताया- कैसे उसके प्रेमी ने अपने दोस्तों के साथ उसके साथ बुरा बर्ताव किया, उसका गला घोंटा और अपनी एसयूवी से उसे कुचलकर मारने की कोशिश भी की। बकौल प्रिया उसका ठाणे शहर के रहनेवाले अश्वजीत गायकवाड़ के साथ साढ़े 4 साल से प्रेम संबंध चल रहा था। हाल ही में उसे पता चला की अश्वजीत पहले से शादीशुदा है।
Advertisement
पोस्ट में लिखा है-
गत 11 दिसंबर की देर रात वह अपने प्रेमी से घोडबंदर थाना इलाके में स्थित एक होटल में मिलने गई थी। यहां अश्वजीत परिवार के साथ पहुंचा था। कॉमन फ्रेंड था सो हम लोग पहुंचे। प्रिया और अश्वजीत में जमकर लड़ाई हुई। इस दौरान अश्वजीत गायकवाड़ और उसके तीन दोस्तों रोमिल पाटिल, प्रसाद पाटिल और सागर शेल्के ने प्रिया के साथ जबरदस्त मारपीट की और अपनी गाड़ी के नीचे उसे कुचलने कि कोशिश की।
ड्राइवर से कहा- उड़ा दे उसको
प्रिया सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं, जिसमें उसके पूरे शरीर पर गहरे और गंभीर घाव नजर आ रहे हैं। उसके पैर की हड्डी भी टूट गई है। पीड़ित युवती ने पोस्ट में लिखा है कि सड़क पर एक राहगीर उसे बचाने पहुंचा। स्थानीय पुलिस को घटना के बारे में सूचित किया। अश्वजीत का ड्राइवर सागर यह देखने के लिए वापस आया कि वह मर गई है या जीवित है। सागर ने एक अजनबी को प्रिया की मदद करते हुए पाया। सागर ने अजनबी को मामले में पुलिस को शामिल न करने की धमकी दी।
मामला दर्ज
पुलिस ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि घटना 11 दिसंबर सुबह चार बजे की है, जब घोड़बंदर स्थित एक होटल के बाहर आरोपी और पीड़िता के बीच जोरदार झगड़ा हुआ था। ठाणे के पुलिस उपायुक्त अमरसिंह जाधव ने कहा कि चारों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धाराओं 323, 209, 338, 504 और 34 में मामला दर्ज कर लिया गया है, और आगे की तहकीकात जारी है।
Published By : Ravindra Singh
पब्लिश्ड 16 December 2023 at 09:32 IST