अपडेटेड 13 July 2024 at 11:37 IST

महाराष्ट्र में पैसेंजर ट्रेन पर हमला, चेन पुलिंग कर यात्रियों पर फेंके पत्थर; अज्ञात लोगों पर FIR

महाराष्ट्र से हैरान और परेशान कर देने वाली वीडियो सामने आई है, जिसमें पैसेंजर ट्रेन पर पथराव की घटना देखी जा सकती है।

Follow : Google News Icon  
Stone pelting on passenger train
पैसेंजर ट्रेन पर पथराव | Image: Republic

Stone Pelting on Passenger Train in  Maharashtra: महाराष्ट्र में जलगांव जिले के अमलनेर इलाके से हैरान और परेशान कर देने वाली वीडियो सामने आई है, जिसमें पैसेंजर ट्रेन पर पथराव की घटना देखी जा सकती है। कल (12 जुलाई) हुई इस घटना में कई अज्ञात लोगों ने चेन पुलिंग करके ट्रेन को रोका और यात्रियों पर पत्थर फेंके। बता दें यह पैसेंजर ट्रेन भुसावल से नंदूरबार जा रही थी।

जलगांव जिले में पैसेंजर ट्रेन पर पथराव

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, पुलिस अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी हुई है। साथ ही रेलवे पुलिस ने भी यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।

PC : Republic

बिहार में भी हुई थी ऐसी घटना

वहीं करीब एक महीने पहले बिहार से भी ऐसी ही घटना सामने आई थी जिसमें जय नगर से दिल्ली जाने वाली स्वतंत्रता सेनानी सुपरफास्ट ट्रेन पर पथराव हुआ था। यह घटना 14 जून की शाम को हुई थी। ट्रेन बिजली हॉल्ट और काकरघाटी स्टेशन के बीच से गुजर रही थी। तभी कुछ लोगों ने नहर के पास से ट्रेन पर पत्थर फेंक दिए।

शीशा टूटने से महिला यात्री हुई थी घायल

इस घटना में ट्रेन के एसी कोच संख्या बी-6 की खिड़की का शीशा टूट गया। शीशा टूटने से एक महिला यात्री घायल हो गई। महिला यात्री का नाम सुधीरा देवी है। उन्हें आँख पर हल्की चोट आई है। घटना की जानकारी मिलते ही दरभंगा स्टेशन पर तैनात आरपीएफ के जवान और अधिकारी तुरंत मदद के लिए पहुँच गए।

Advertisement

ट्रेन समस्तीपुर स्टेशन पर रुकी

ट्रेन जैसे ही दरभंगा स्टेशन पहुंची, घायल महिला यात्री को इलाज के लिए ले जाया गया। ट्रेन दरभंगा से खुलने के बाद समस्तीपुर स्टेशन पर रुकी। समस्तीपुर स्टेशन पर मेडिकल टीम ने सुधीरा देवी को ज़रूरी इलाज दिया।

यह भी पढ़ें : ओवैसी की तरह मुस्लिम वोट में 'खेला' या दलितों को साधेंगे प्रशांत किशोर?

Advertisement

बिहार ट्रेन हमले वाली घटना

बिहार वाली घटना में फिर जांच कर रही आरपीएफ ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी खरथुआ गांव के रहने वाले थे। दरभंगा आरपीएफ के इंस्पेक्टर मनोज होरो ने बताया कि इस मामले में रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर आरपीएफ पोस्ट, दरभंगा में दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। 

यह भी पढ़ें : विवादों के बाद पूजा खेडकर ने आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, जानिए क्या कहा

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 13 July 2024 at 11:22 IST