अपडेटेड 9 March 2024 at 23:18 IST

कौन हैं Sini Shetty, जो Miss World 2024 में भारत को कर रही रिप्रजेंट? 28 साल बाद इंडिया में फिनाले

Sini Shetty एक मॉडल के तौर अपने करियर को शुरुआत कर चुकी हैं। उन्होंने कई बड़े ऐड्स में भी देखा गया हैं।

Follow : Google News Icon  
Sini Shetty
मिस वर्ल्ड 2024 में सिनी शेट्टी | Image: Instagram

Miss World 2024: आज (9 मार्च) को मिस वर्ल्ड 2024 फिनाले का आयोजन हो रहा है। 71वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता मुंबई स्थित जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया जा रहा है। इससे पहले 1996 में बेंगलुरु में मिस वर्ल्ड फिनाले हुआ था। यानी अब 28 सालों के बाद भारत में भारत इस ब्यूटी पेंजेट की मेजबानी की जा रही है।

भारत अबतक कुल 6 बार मिस इंडिया का खिताब जीत चुका है। इस बार सिनी शेट्टी प्रतियोगिता में भारत को रिप्रेजेंट कर रही हैं। आइए जानते हैं उनके बारे में...

मुंबई में हुआ सिनी शेट्टी का जन्म

सिनी शेट्टी मूल रूप से कर्नाटक की रहने वाली हैं। साल 2001 में उनका जन्म मुंबई में हुआ था। उन्होंने घाटकोपर के एक स्कूल से अपनी पढ़ाई की। इसके बाद मुंबई के ही कॉलेज से उन्होंने ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की। सिनी शेट्टी ने अकाउंट और फाइनेंस की डिग्री हासिल कर हैं। फिलहाल वो चार्टर्ड फाइनेंशियल एनालिस्ट (CFA) का कोर्स कर रही हैं।

4 साल की उम्र से सीख रही हैं डांस

सिनी शेट्टी को डांस का बहुत शौक है। जब वह महज चार साल की थी, तो उस उम्र में ही डांस सीखना शुरू कर दिया। 14 साल की उम्र में उन्होंने अपना पहला स्टेज परफॉर्मेंस दिया था। सिनी शेट्टी एक ट्रेंड भरतनाट्यम डांसर हैं।  

Advertisement

वह एक मॉडल के तौर अपने करियर को शुरुआत कर चुकी हैं। उन्होंने कई बड़े ऐड्स में भी देखा गया हैं।

मिस इंडिया 2022 की रही हैं विजेता

वह मिस इंडिया 2024 में पार्टिसिपेट करने के साथ ही कई ब्यूटी पेजेंट के टाइटल अपने नाम कर चुकी हैं। उन्होंने मिस इंडिया 2022 में 31 हसीनाओं को पछाड़कर खिताब जीता था। इसके अलावा सिनी शेट्टी मिस टैलेंट का पुरस्कार भी जीत चुकी हैं।

Advertisement

सिनी शेट्टी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर ही अपनी खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट करती हैं। सिनी शेट्टी की काफी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग भी हैं। अब भारतीय तो यही चाहते हैं कि सिनी शेट्टी के सिर मिस इंडिया 2024 का खिताब जीते और देश का नाम एक बार फिर रोशन हो। वैसे मिस इंडिया 2024 का ताज इस बार किसके सिर सजेगा, ये थोड़ी देर में साफ हो ही जाएगा। 

यह भी पढ़ें: Miss World: 28 साल पहले इसी इवेंट ने किया था अमिताभ बच्चन को कंगाल, 70 करोड़ के कर्ज में डूबे, फिर..

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 9 March 2024 at 20:14 IST