अपडेटेड 7 June 2023 at 14:28 IST
Pyaar Ka Punchnama फेम Sonnalli Seygall की शादी आज, जानते हैं कौन हैं दूल्हे राजा?
Pyaar Ka Punchnama फेम एक्ट्रेस हॉटेलियर आशीष सजनानी से आज मुंबई में शादी कर रही हैं।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Pyaar Ka Punchnama Fame Actor Wedding: Sonnalli Seygall 5 साल से रिलेशनशिप में थीं और बुधवार 7 जून को अपने रिश्ते को कंफर्म कर रही हैं। वो होटेलियर आशीष सजनानी संग शादी कर रही हैं।
शादी के कुछ रील्स और पिक्स सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं, इसमें सोनाली काफी खूबसूरत दिख रही हैं। 34 साल की सहगल प्यार का पंचनामा फिल्म में दिखी थीं। इससे पहले कपल ने अपने रिश्ते के बारे में कभी भी बात नहीं की थी।
सिलेब्रिटी मेंहदी आर्टिस्ट ने किया खुलासा
प्री वेडिंग पिक्स सिलेब्रिटी मेहंदी आर्टिस्ट वीना नागदा ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है। इंस्टाग्राम हैंडल पर पिक्स साझा करते हुए वीना ने लिखा है- प्यारे जोड़े @sonnalliseygall और @asheshlsajnani को ढेर सारी बधाई। आप दोनों को खुशहाल शादीशुदा जिन्दगी की शुभकामनाएं।
Advertisement
इनमें सोनाली को येलो और रेड सूट में देखा जा सकता है। उन्होंने अपने लुक को मांग टीका से पूरा किया है। वहीं दूसरी तस्वीर आशीष की है। उन्होंने पिंक और सफेद कुर्ता पायजामा पहना है।
5 साल की डेटिंग के बाद शादी
Advertisement
फिल्म प्यार का पंचनामा से फेमस हुई एक्ट्रेस होटेलियर आशीष सजनानी को पिछले 5 साल से डेट कर रही हैं। हालांकि इस रिश्ते को सोनाली ने कभी जाहिर नहीं किया था। दोनों ने अपने संबंधों को पब्लिकली जाहिर नहीं किया लेकिन रूमर्स थे कि कपल डेट कर रहा है।
कुछ नजदीकी दोस्तों ने बताया भी था कि- 'दोनों एक दूसरे को लगभग पांच वर्षों से डेट कर रहे है। अपने रिश्ते को छुपाकर रखा था क्योंकि वो लाइमलाइट नहीं चाहते थे। रिश्ते को निजी रखना चाहती थी और अपने काम पर ध्यान देना चाहती थी। दोनों एक दूसरे के साथ फोटो क्लिक करवाने में भी झिझकते थे। दोनों के दोस्तों को भी यह बातें पता थी।'
आशीष सजनानी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई लोगों को अच्छे से जानते हैं। सोनाली से पहले उनका नाम एक्टर काजल अग्रवाल संग भी जुड़ा था।
कौन सोनाली?
सोनाली सहगल ने 2011 में फिल्म प्यार का पंचनामा से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसी फिल्म से एक्टर कार्तिक आर्यन ने भी हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। बाद में सोनाली ने Pyaar Ka Punchnama 2, Wedding Pullav, High Jack, Jai Mummy Di जैसी फिल्मों में भी एक्टिंग की। उन्होंने कई फिल्मों में भी काम किया है। उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर काफी पसंद की जाती है। हाल ही में सोनाली वेब सीरीज अनामिका में DCA Rhea की भूमिका में दिखी थीं। इनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में नवाजुद्दीन सिद्दीकी, नुपूर सेनन और जैसी गिल के साथ नूरानी चेहरा और एक और वेब सीरीज ब्लैक करेंसी शामिल है।
Published By : Kiran Rai
पब्लिश्ड 7 June 2023 at 14:27 IST
