अपडेटेड 4 August 2023 at 10:44 IST

सुर्खियों में Dilip Kumar का 350 करोड़ का बंगला, Saira Banu ने जिसके लिए लड़ा केस, उस पर चलेगा बुलडोजर!

दिलीप कुमार का मुंबई के पाली हिल इलाके में एक आलीशान बंगला है जिसपर जल्द बुलडोजर चलेगा।

Follow : Google News Icon  
Dilip Kumar Bungalow to get Demolished

Image: Instagram
Dilip Kumar Bungalow to get Demolished Image: Instagram | Image: self

Dilip Kumar Bungalow to get Demolished: इंडिया सिनेमा के लीजेंड्री एक्टर दिलीप कुमार (Dilip Kumar) का 350 करोड़ रुपए का बंगला जल्द तोड़ा जाएगा। मुंबई के पाली हिल इलाके में उनका एक आलीशान बंगला है जिसपर जल्द बुलडोजर चलेगा। बता दें कि इस बंगले का विवादों से गहरा नाता रहा है। इसी बंगले का मालिकाना हक वापस पाने के लिए उनकी पत्नी सायरा बानो (Saira Banu) ने सालों तक कोर्ट केस लड़ा था।

खबर में आगे पढ़ें-

  • क्यों तोड़ा जा रहा दिलीप कुमार का बंगला?
  • विवादों से रहा है गहरा नाता
  • सायरा बानो ने लड़ा था सालों तक केस

(दिलीप कुमार का आलीशान बंगला तोड़ा जाएगा,  IMAGE- instagram)

क्यों तोड़ा जा रहा दिलीप कुमार का बंगला?

Advertisement

‘मुगल-ए-आजम’, ‘देवदास’, ‘नया दौर’ जैसी आइकोनिक फिल्में देने वाले दिलीप कुमार ने 2021 में आखिरी सांस ली। उनकी 22 साल छोटी पत्नी सायरा बानो आखिरी समय तक उनके साथ थीं। अब उनका पाली हिल वाला बंगला तोड़ा जा रहा है जिसकी जगह जल्द एक रेजिडेंशियल बिल्डिंग और म्यूजियम बनाया जाएगा।

रिपोर्टस के अनुसार, परिवार ने मुंबई के पॉश इलाके पाली हिल में स्थित बंगले को ढहाने का फैसला किया है। आधे एकड़ से अधिक भूमि पर बने इस बंगले को एक शानदार बहुमंजिला रेजिडेंशियल बिल्डिंग में फिर से तैयार किया जाएगा। इसमें 11 मंजिलें होंगी जिसका काम 2027 तक पूरा होने की उम्मीद है। ऐसा कहा जा रहा है कि इस प्रोजेक्ट से 900 करोड़ रुपए का रेवन्यू आएगा। इसके साथ ही, एक्टर के सम्मान में एक म्यूजियम भी बनाया जाएगा जिसके लिए एक सेपरेट एंट्री होगी। 

(विवादों में रह चुका है पाली हिल वाला बंगला, image- twitter) 

Advertisement

विवादों से रहा है गहरा नाता

बता दें कि कई सालों तक ये बंगला कानूनी पचड़े में फंसा हुआ था जिसके लिए सायरा बानो ने लंबा केस लड़ा। दिलीप कुमार का पाली हिल बंगला 2017 में कानूनी विवाद में उलझ गया था जब एक रियल-एस्टेट कंपनी ने फर्जी दस्तावेजों का यूज करके इसपर दावा ठोक दिया। उस समय दिलीप की पत्नी ने सुप्रीम कोर्ट में इसके लिए एक लंबा कानूनी मुकदमा लड़ा था, और आखिरकार इसका हक वापस पाने में कामयाब रहीं। अब इसके पुनर्निर्माण के लिए बंगले को अशर ग्रुप को ऑफर किया गया है।

ये भी पढ़ेंः 1953 में खरीदा था, गुजारे जिंदगी के 50 साल, अब इस कारण तोड़ा जा रहा दिलीप कुमार का आलीशान बंगला

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 4 August 2023 at 10:38 IST