अपडेटेड 29 October 2023 at 08:42 IST
‘एक-दूसरे का सिर फोड़ देंगे…’ जब अनुष्का शर्मा ने बताई रणवीर सिंह को डेट ना करने की वजह
Anushka Sharma on Ranveer Singh: रणवीर सिंह और अनुष्का शर्मा के एक समय में डेटिंग रूमर्स काफी उड़े थे। तब एक्ट्रेस ने खुलासा किया था कि क्यों वह कभी रणवीर को डेट नहीं करेंगी।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Anushka Sharma on Ranveer Singh: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह हाल ही में अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ एक चैट शो में नजर आए जहां उन्होंने अपनी लव स्टोरी को लेकर कई खुलासे किए। उन्होंने ये भी बताया था कि कैसे वह एक सीरियस रिलेशनशिप के खत्म होने के बाद दीपिका से मिले थे। उनके इस बयान के बाद फैंस कयास लगा रहे थे कि शायद वह अनुष्का शर्मा की बात कर रहे थे। इस बीच, अनुष्का की एक पुरानी क्लिप वायरल हो रही है जिसमें वह बता रही हैं कि उन्होंने क्यों कभी रणवीर को डेट नहीं किया।
खबर में आगे पढ़ें-
- रणवीर सिंह ने अनुष्का शर्मा की फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ से किया था डेब्यू
- रणवीर सिंह और अनुष्का शर्मा के खूब उड़े थे डेटिंग रूमर्स
- अनुष्का शर्मा ने बताया- क्यों रणवीर सिंह को डेट नहीं कर सकतीं?
रणवीर सिंह और अनुष्का शर्मा के खूब उड़े थे डेटिंग रूमर्स
रणवीर सिंह ने 2010 में फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ से बॉलीवुड में कदम रखा था जिसमें उनके अपोजिट अनुष्का शर्मा नजर आई थीं। उसके बाद दोनों ने ‘लेडीज वर्सेस रिकी बहल’ और ‘दिल धड़कने दो’ जैसी फिल्मों में भी काम किया था। उस दौरान, ऐसी खबरें बनने लगी थीं कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। अब सुई धागा स्टार के एक पुराने इंटरव्यू का वीडियो वायरल हो रहा है जो सीमी ग्रेवाल के टॉक शो का है।
जब अनुष्का ने बताया- क्यों रणवीर सिंह को डेट नहीं करेंगी?
इस वीडियो में अनुष्का खुलासा करती दिख रही हैं कि कैसे उन्होंने रणवीर सिंह को कभी डेट नहीं किया। उन्होंने इसके पीछे का कारण भी बताया था। एक्ट्रेस ने कहा था- “अगर आप मुझे और रणवीर को अच्छे से जानती हैं। अगर लोग हमें अच्छे से जान लेंगे तो समझ जाएंगे कि हम दोनों काफी अलग-अलग इंसान हैं”।
Advertisement
उन्होंने आगे कहा- “हमारा रिश्ता काफी अस्थिर है। हां, हम एक-दूसरे की जान ले सकते हैं। मैं मजाक नहीं कर रही, वो मेरा सिर फोड़ सकता है और मैं उसका। अगर हम कभी रिलेशिनशिप में रहे तो हमें रिलेशनशिप में अलग-अलग चीजें चाहिए होंगी। हम जिंदगी को अलग-अलग नजरिए से देखते हैं। वह बहुत प्रक्टिकल हैं और मैं बहुत ही इमप्रेक्टिकल”। उन्होंने आगे कहा कि वह रणवीर को पसंद करती हैं लेकिन उनके साथ रिलेशनशिप में नहीं आ सकतीं।
(images- IMDb)
Advertisement
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 29 October 2023 at 08:34 IST

