अपडेटेड 22 August 2024 at 22:21 IST
Stree 2 Collection: स्त्री 2 ने रचा इतिहास, 2024 में 400 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली पहली फिल्म
Stree 2: अमर कौशिक के निर्देशन में बनी स्त्री 2 ने बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है और 400 करोड़ क्लब में शामिल होने के साथ इतिहास रच दिया है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Stree 2 Worldwide Box Office Collection Creates History: अमर कौशिक द्वारा निर्देशित की गई श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव स्टारर फिल्म स्त्री 2 इन दिनों सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। श्रद्धा और राजकुमार ने स्त्री के स्क्वील के साथ एक बार फिर से बड़े पर्दे पर धमाकेदार वापसी की है। हॉरर-कॉमेडी फ़िल्म को पहले कभी नहीं देखा गया उन्माद देखने को मिल रहा है, और ऐसा लगता है कि सीक्वल दर्शकों के दिलों में सही जगह बना रहा है। महज 7 दिनों में इस मूवी ने दुनियाभर में कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इसने इतिहास रच दिया है।
दरअसल, 2018 में रिलीज हुई स्त्री ने बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता हासिल की थी। महज 20 करोड़ के बजट में बनी इस मूवी ने अकेले भारत में 129.67 करोड़ की कमाई के साथ सुपर-डुपर हिट का खिताब हासिल किया था। जिसके बाद अमर कौशिक और टीम अपनी जड़ों से जुड़े रहे और लगभग 60 करोड़ के बजट से स्त्री का सीक्वल बनाया। जिसका जादू इन दिनों लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। यही नहीं इस फिल्म ने कमाई के रिकॉर्ड दिए हैं।
स्त्री 2 का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव स्टारर इस फिल्म ने सिनेमाघरों में एक हफ्ता पूरा कर लिया है और एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। स्त्री-2 साल 2024 में 400 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म है। भारत में 7वें दिन के बाद स्त्री-2 ने 289.60 करोड़ नेट और 341.72 करोड़ ग्रॉस की कमाई की है। इसने विदेशी सर्किट से लगभग 59 करोड़ ग्रॉस की कमाई को जोड़ा है, जिससे दुनिया भर में इसका कलेक्शन 400.72 करोड़ ग्रॉस हो गया है। यह एक अप्रत्याशित मील का पत्थर है, और जिस समय सीमा के अंदर इसे हासिल किया गया है वह और भी बड़ा आश्चर्य है।
इन एक्टर्स की फिल्म 100 करोड़ क्लब में शामिल
स्त्री-2 के साथ राजकुमार राव की फिल्म आखिरकार 200 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है। इससे पहले भी उनकी फिल्मोग्राफी में केवल स्त्री ही थी जिसने 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया था। बता दें कि राजकुमार राव के अलावा बाकी कलाकारों में पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना और अभिषेक बनर्जी भी 100 करोड़ क्लब की लिस्ट में शामिल हैं।
Advertisement
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 22 August 2024 at 22:21 IST