अपडेटेड 22 March 2021 at 14:35 IST
प्रियंका चोपड़ा ने ‘ईसाई धर्म और इस्लाम’ को लेकर ऐसा क्या कहा? जिसकी वजह से हुई ट्रोल
ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा जोनस ने हाल ही में ओपरा विनफ्रे को एक इंटरव्यू दिया है जिसमें उन्होंने कई बड़े खुलासे किए।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा जोनस ने हाल ही में ओपरा विनफ्रे को एक इंटरव्यू दिया है जिसमें उन्होंने कई बड़े खुलासे किए। इस बीच, उन्होंने अपनी परवरिश को लेकर भी बात की और कहा कि वह हमेशा धर्मनिरपेक्ष माहौल में पली बढ़ी हैं। हालांकि, उस दौरान उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया जिसके कारण उन्हें काफी ट्रोल किया जा रहा है।
धर्मनिरपेक्षता पर बोलने के लिए ट्रोल हुई प्रियंका चोपड़ा
उन्होंने इंटरव्यू में बताया था कि कैसे वह बचपन से ही भारत में विभिन्न संस्कृतियों और धर्मों के बारे में जागरूक रही हैं, जैसे कि ईसाई धर्म और इस्लाम।
'आध्यात्मिक आधार' पर बात करते हुए उन्होंने कहा- “मैं एक कॉन्वेंट स्कूल में पढ़ी हूं। मैं ईसाई धर्म से वाकिफ थी। मेरे पिता एक मस्जिद में गाते थे, मुझे इस्लाम के बारे में पता था। मैं एक हिंदू परिवार में पली-बढ़ी हूं। मुझे उस बात की जानकारी थी। आध्यात्मिकता भारत का वह बड़ा हिस्सा है जिसे आप वास्तव में अनदेखा नहीं कर सकते।”
Advertisement
इस इंटरव्यू की एक क्लिप वायरल हो गई है जिसमें एक्ट्रेस कह रही हैं कि ‘उनके पिता एक मस्जिद में गाते थे इसलिए उन्हें इस्लाम के बारे में पता है’। उनका ये बयान सुनकर जबकि कुछ लोग उलझन में पड़ गए हैं तो वही बहुत से लोगों ने उनका बचाव भी किया है।
कुछ नेटिज़न्स ने पूछा कि उनके पिता मस्जिद में कैसे गा सकते थे क्योंकि वहां तो केवल 'अजान' गाई जाती है। वही अन्य लोगों ने ट्रोलर्स को धैर्य रखने के लिए कहा और कहा कि हो सकता है कि लोग एक्ट्रेस की बात का गलत मतलब निकाल रहे हो।
Advertisement
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 22 March 2021 at 14:29 IST