अपडेटेड 3 September 2023 at 13:12 IST

Gadar 2: डायरेक्टर अनिल शर्मा का दावा कि आज 500 करोड़ी बनेगी गदर 2, फैंस बोले-सर अब 700 करोड़ का इंतजार

गदर 2 तेजी से 500 करोड़ क्लब में दाखिल हो रही है। इसकी खुशी सिनेमा देखने वाले ही नहीं इस इंडस्ट्री से जुड़े लोग भी जता रहे हैं।

Follow : Google News Icon  
IMDb/makers
IMDb/makers | Image: self

Gadar 2 New Record:  गदर 2 चौथे संडे 500 करोड़ का बिजनेस करते ही पठान को फिर पीट कर आगे शान से बढ़ जाएगी। अंडररेटेड फिल्म को दर्शकों के प्यार ने बड़ा बना दिया और डायरेक्टर अनिल शर्मा ने इसी बात का सेलिब्रेशन सोशल प्लेटफॉर्म पर किया। 


खबर में आगे पढ़ें-

  • आज 500 करोड़ क्लब में शामिल हो सकती है गदर2
  • डायरेक्टर बोले- ये आप दर्शकों की फिल्म
  • लिखा ये है असली ब्लॉकबस्टर

गदर 2,  500 करोड़ी बनेगी जल्द

गदर 2 चौथे संडे को फिर गदर मचाने को तैयार है। ऐसा सिने गोअर्स ही नहीं बल्कि फिल्म के ट्रेड पर नजर रखने वाले कह रहे हैं। तरण आदर्श ने एक्स पोस्ट में दावा किया है कि चौथे संडे यानि 24वें दिन फिल्म ऐतिहासिक काम करेगी और 500 करोड़ अपने नाम कर लेगी। ये नेट बिजनेस हिंदी वर्जन का ही है। देखें पोस्ट

अनिल शर्मा ने किया सेलिब्रेट

अनिल शर्मा ने उपलब्धि का उत्सव रोज की तरह सोशल प्लेटफॉर्म पर मनाया। एक्स पोस्ट पर खुशी साझा की। दर्शकों को बड़े मान से कहा ये आपकी फिल्म है। उन्होंने हाथ जोड़कर कहा- आपका आभार फिल्म आज 500 करोड़ रुपए तो पार कर ही लेगी। देखें पोस्ट- 

Advertisement

दर्शक बोले- 700 करोड़ का इंतजार

gadar2

अनिल शर्मा ने ऐसा कहा तो यूजर्स ने खुलकर रिएक्ट भी किया। जिस तरह के कमेंट आ रहे हैं उससे साफ हो रहा है कि लोग इससे इमोशनली जुड़े हैं। एक यूजर ने लिखा- Your movie???? ऐसा ना लिखिए  @Anilsharma_dir जी, मूवी तो आपकी हैं, हमने तो बस पसन्द करी है। और ऐसे तो पसन्द बहुत सी चीज हमने करी हैं, पर चीज़ों को पसन्द करना और उन चीज़ों को अपना कर लेना, दोनों अलग अलग बातें हैं न। वहीं दूसरे यूजर ने ये भी कहा है कि अब नजरें 700 करोड़ की ओर है।

ये भी पढ़ें-  क्या देओल्स को बॉलीवुड ने किया नजरअंदाज? गदर 2 के डायरेक्टर बोले- सीधी सादी फैमिली नहीं करती पॉलिटिक्स

Advertisement

Published By : Kiran Rai

पब्लिश्ड 3 September 2023 at 13:12 IST