अपडेटेड 29 May 2023 at 13:04 IST

Adipurush Ram Siya ram Released: राघव-जानकी के समर्पण की कहानी कहता है गीत ‘राम सिया राम’

Adipurush का 'राम सिया राम' रिलीज हो चुका है। रिलीज के मात्र 45 मिनट के भीतर हिन्दी गीत को 8 लाख से ज्यादा व्यूज मिले हैं।

Follow : Google News Icon  
Picture Courtesy: tseries/youtubegrab
Picture Courtesy: tseries/youtubegrab | Image: self

Adipurush Ram Siya Ram: 'आदिपुरुष' का मोस्ट अवेटेड भक्ति गीत 'राम सिया राम' रिलीज हो गया है। 5 भाषाओं में इसे दोपहर 12 बजे रिलीज किया गया।

फुल लिरिक्स के साथ 2.50 मिनट का वीडियो है जिसमें सचेत-परम्परा ने मनोज शुक्ला के लिखे शब्दों को म्यूजिक में पिरो कर गाया भी है। टी सीरीज के आधिकारिक यू ट्यूब चैनल पर रिलीज के मात्र 45 मिनट के भीतर 6 लाख से ज्यादा का व्यूज मिला।

मिल रहा दर्शकों का भरपूर प्यार

29 मई को विभिन्न सोशल प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज होने के साथ ही दर्शकों का प्यार मिलने लगा। इसमें मॉर्डन बीट्स के साथ सुकून पहुंचाने वाले तराने हैं। वीडियो की ओपनिंग प्रभास के माता जानकी के लिए कहे शब्दों से होती है। फिर कारवां आगे बढ़ता है और सीता का कष्ट, राम से दूरी, मर्यादा पुरुषोत्तम की निराशा सब जाहिर हो जाती है।

Advertisement

20 मई को फिल्म के पहले गीत 'जय श्री राम' को भव्य तरीके से लॉन्च किया गया था तो वहीं दूसरे को प्रशंसकों के सामने खास अंदाज में रखा गया। म्यूजिकल चैनल्स, रेडियो स्टेशन्स, विभिन्न सोशल प्लेटफॉर्म्स पर एक साथ रिलीज किया गया। गाना हिन्दी समेत तेलुगू, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषा में है। 

सचेत-पंरपरा की जोड़ी ने गढ़ा गाना

Advertisement

चर्चित म्यूजिकल जोड़ी सचेत-परंपरा ने इसे अपनी धुनों और सुरों से सजाया है तो लिरिक्स मनोज शुक्ला ने लिखे हैं। 'राम सिया राम' का जाप सौम्यता और सर्वहितकारी भाव को खुद में समेटे है। फिल्म में प्रभास और कृति सेनन मुख्य भूमिकाओं में हैं।

'जय श्री राम' का इम्पैक्ट

इससे पहले 20 मई को 'जय श्री राम' एंथम रिलीज हुआ। भव्य तरीके से संगीतकार जोड़ी अजय-अतुल ने 30 कोरस सिंगर्स के साथ इसे लाइव प्रस्तुत किया था। मास मैजिक क्रिएट किया और मात्र 2 दिन में ही टी सीरीज के आधिकारिक यू ट्यूब चैनल पर 60 मिलियन से ज्यादा व्यूज बटोरे थे। यही वजह है कि 'राम सिया राम' से भी उम्मीदें काफी हैं।

6 जून को तिरुपति में प्री रिलीज इवेंट

फैन्स की भावनाओं का सम्मान करते हुए निर्माताओं ने प्रचार अभियान को और धार दी है। 6 जून यानि फिल्म के थियेटर रिलीज से 10 दिन पहले तिरुपति बालाजी में ग्रैंड इवेंट होगा। मेकर्स ने विभिन्न माध्यमों से श्रीराम भक्तों से एक भावनात्मक अपील की है। लिखा है- 'कैलेंडर पर 6 जून की तारीख को चिन्हित कर लीजिए...#Adipurush का एपिक प्री रिलीज इवेंट तिरुपति में सम्पन्न होगा। सिनेमाई तौर पर विस्मित होने के लिए तैयार रहिए...ये यात्रा अविस्मरणीय होगी'।   

ये भी पढ़ें-  Adipurush की आंधी में उड़ जाएंगी कई फिल्में! जून में मनोरंजन करने को तैयार हैं बॉलीवुड की ये Films

Published By : Kiran Rai

पब्लिश्ड 29 May 2023 at 13:01 IST