अपडेटेड 12 December 2023 at 18:59 IST
2008 में निर्दलीय लड़े, 2023 में बने MLA, अब मिली राजस्थान की कमान; जानें कौन हैं CM भजनलाल शर्मा
सबसे पहले तो ये बता दें कि भजन लाल शर्मा की उम्र 56 साल है। राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में वो जयपुर की सांगानेर सीट से इलेक्शन लड़े और जीत हासिल की।
- चुनाव न्यूज़
- 2 min read

Rajasthan New CM Bhajan Lal Sharma: राजस्थान के नए सीएम का ऐलान कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश की तरह बीजेपी ने यहां पर भी अपने फैसले से सबको हैरान कर दिया। जी हां, राजस्थान की कमान अब वसुंधरा राजे नहीं बल्कि भजन लाल शर्मा संभालेंगे। केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने जैसे ही उनके नाम की घोषणा की देशभर के लोग हैरान रह गए क्योंकि ये नाम मुख्यमंत्री बनने की रेस में भी नहीं शामिल था।
खबर से जुड़ी 3 अहम बातें
- राजस्थान में भजन लाल को कमान
- कौन हैं भजन लाल शर्मा? जिसपर बीजेपी को है भरोसा
- दिया सिंह और प्रेमचंद बैरवा राजस्थान के डिप्टी सीएम होंगे
कौन हैं भजन लाल शर्मा?
सबसे पहले तो ये बता दें कि भजन लाल शर्मा की उम्र 56 साल है। राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में वो जयपुर की सांगानेर सीट से इलेक्शन लड़े और जीत हासिल कर पहली बार विधायक बने। उन्होंने इस सीट पर कांग्रेस नेता पुष्पेंद्र भारद्वाज को 48081 वोटों से हराया। भजन लाल शर्मा राजस्थान में बीजेपी के महामंत्री के रूप में भी काम करते रहे हैं।

पहली बार विधायक फिर सीधे सीएम
आपको ये बात जानकर हैरानी होगी कि भजन लाल शर्मा 2023 चुनाव में पहली बार राजस्थान में विधायक बने और अब वो विधायक दल के नेता चुने गए हैं यानि उन्हें बीजेपी ने सीएम बनाने का फैसला किया है। भजन लाल शर्मा भरतपुर के रहने वाले हैं और वो ब्राह्मण समुदाय से आते हैं। भजन लाल ने अपने चुनावी करियर की शुरुआत 2008 में की थी। उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।
Advertisement
दीया सिंह और प्रेमचंद बैरवा राजस्थान के डिप्टी सीएम
राजस्थान में दीया सिंह और प्रेमचंद बैरवा को डिप्टी सीएम की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं वासुदेव देवनानी राजस्थान विधानसभा के स्पीकर होंगे। बीजेपी ने इससे पहले छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय और मध्य प्रदेश में मोहन यादव को मुख्यमंत्री बनाने का फैसला किया था।
Published By : Ritesh Kumar
पब्लिश्ड 12 December 2023 at 18:57 IST