अपडेटेड 8 February 2025 at 14:20 IST

'दिल्ली से AAP-दा गई...', नई दिल्ली से अरविंद केजरीवाल की हार पर दिल्ली बीजेपी का तंज

अब केजरीवाल की हार के बाद दिल्ली बीजेपी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अरविंद केजरीवाल पर तंज कसा है।

Follow : Google News Icon  
delhi-bjp-taunt-on-arvind-kejriwal
नई दिल्ली से अरविंद केजरीवाल की हार पर दिल्ली बीजेपी का तंज | Image: X- Delhi BJP

Delhi Assembly Election Result 2025: 5 फरवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव पर हुए 70 सीटों के परिणाम आने शुरू हो चुके हैं। इन परिणामों में भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव पर बढ़त बनाए हुए है। नई दिल्ली विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल भी अपनी सीट हार चुके हैं। उन्हें बीजेपी नेता प्रवेश वर्मा ने करारी शिकस्त दी है। अब केजरीवाल की हार के बाद दिल्ली बीजेपी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अरविंद केजरीवाल पर तंज कसा है। दिल्ली बीजेपी ने अपने सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफार्म से अरविंद केजरीवाल को लेकर उनकी हार पर तंज कसा है।

दिल्ली में पिछले तीन चुनावों से सत्ता में रही आम आदमी पार्टी इस चुनाव में बुरी तरह से शिकस्त खाती हुए दिखाई दे रही है। वहीं इस दौरान केजरीवाल की हार पर दिल्ली बीजेपी ने अरविंद केजरीवाल पर तंज कसते हुए एक्स पर लिखा,'दिल्ली से AAP-दा गई'। इस कैप्शन के साथ अरविंद केजरीवाल का ट्रेन के गेट पर खडे़ होकर जाते हुए एक कैरिकेचर शेयर किया है और दिल्ली की जनता उन्हें स्टेशन से बाय करती हुई दिखाई दे रही है।   वहीं भारतीय जनता पार्टी रुझानों में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाते हुए दिखाई दे रही है। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के अलावा मनीष सिसोदिया, सोमनाथ भारती सहित आम आदमी के बड़े दिग्गज भी इस चुनाव में हार चुके हैं।  

केजरीवाल सहित आप के दिग्गज नेता इस चुनाव में हारे 

नई दिल्ली सीट से जहां प्रवेश वर्मा ने आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल को 4000 वोटों के बड़े अंतर से करारी शिकस्त दी है। वहीं दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम और शिक्षामंत्री मनीष सिसोदिया को भी जंगपुरा विधानसभा सीट से 600 वोटों से हार का सामना करना पड़ा है। वहीं आप सरकार में पूर्व मंत्री रहे सोमनाथ भारती को भी 2131 वोटों से शिकस्त का सामना करना पड़ा है। इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह से हावी होती हुई दिखाई दे रही है। 

मनीष सिसोदिया ने स्वीकार की हार

विधानसभा चुनाव में मिली हार पर मनीष सिसोदिया ने कहा कि जंगपुरा विधानसभा का चुनाव हम सभी कार्यकर्ताओं ने मिल कर लड़ा, 600 वोट से हम पीछे रह गए। जो उम्मीदवार जीतें हैं, मैं उन्हें बधाई देता हूं। कांग्रेस ने यहां से फरहाद सूरी को टिकट दिया था।

Advertisement

यह भी पढ़ेंः AAP साफ, टॉप ऑर्डर फेल...केजरीवाल-सिसोदिया हारे, सौरभ भारद्वाज लाइन में

Published By : Ravindra Singh

पब्लिश्ड 8 February 2025 at 13:39 IST