Published 21:39 IST, September 11th 2024

कौन हैं इल्हान उमर, जिसके साथ अमेरिका में राहुल गांधी ने कराई फोटो तो मच गया भारत में हंगामा

राहुल गांधी ने रेबर्न हाउस ऑफिस बिल्डिंग में अमेरिकी सांसदों से मुलाकात की। मेजबानी कांग्रेसी ब्रैडली जेम्स शेरमेन ने की, जिसमें इल्हान उमर भी शामिल थीं।

Reported by: Digital Desk
Follow: Google News Icon
  • share
कांग्रेस की सदस्य इल्हान उमर के साथ राहुल गांधी ने फोटो करवाई। | Image: Facebook
Advertisement

Congresswoman Ilhan Omar: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के अमेरिकी दौरे के बीच वहां की एक महिला नेता इल्हान उमर सुर्खियों में आ गई हैं। इसकी वजह राहुल गांधी के साथ उनकी एक तस्वीर है। लोकसभा में विपक्ष के नेता बनने के बाद राहुल गांधी की पहली अमेरिका यात्रा पर गए हैं। कांग्रेस सांसद ने पिछले दिन रेबर्न हाउस ऑफिस बिल्डिंग में अमेरिकी सांसदों से मुलाकात की। मेजबानी कांग्रेसी ब्रैडली जेम्स शेरमेन ने की, जिसमें अमेरिकी कांग्रेस की सदस्य इल्हान उमर भी शामिल थीं।

सोमालिया से शरणार्थी और अमेरिकी कांग्रेस में चुनी गई पहली मुस्लिम महिलाओं में से एक इल्हान उमर को अतीत में उन टिप्पणियों के लिए आलोचना का सामना करना पड़ा है, जिनकी व्यापक रूप से यहूदी विरोधी के रूप में निंदा की गई थी। यही नहीं, कांग्रेस की सदस्य इल्हान उमर सबसे ज्यादा भारत के खिलाफ वैश्विक स्तर पर एजेंडा चलाती हैं।

Advertisement

इल्हान उमर कौन हैं?

मिनेसोटा की राजनीतिक रूप से विवादास्पद डेमोक्रेटिक कांग्रेसवुमन इल्हान उमर 1991 में सोमाली गृहयुद्ध के शुरू होने के तुरंत बाद अपने परिवार के साथ अपने देश से भाग गईं, 1995 में संयुक्त राज्य अमेरिका में प्रवास करने से पहले उन्होंने केन्याई शरणार्थी शिविर में 4 साल बिताए। वो कांग्रेस में सेवा करने वाली पहली सोमाली-अमेरिकी हैं, साथ ही 2017 से 2019 तक मिनेसोटा का प्रतिनिधित्व करने वाली पहली अश्वेत महिला हैं। फरवरी 2023 में रिपब्लिकन-नियंत्रित सदन ने विदेश मामलों की समिति में उमर को उनके पद से हटाने के लिए मतदान किया, जिसमें उन्होंने इजराइल के बारे में की गई पिछली टिप्पणियों का हवाला दिया और उन पर यहूदी विरोधी होने का आरोप लगाया।

वो अपने भारत विरोधी रुख के लिए जानी जाती हैं और 2022 में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर की उनकी यात्रा के लिए उन्हें बेरहमी से लताड़ा गया था। जून 2022 में उमर ने संयुक्त राज्य अमेरिका (यूएस) के प्रतिनिधि सभा में भारत के कथित मानवाधिकार रिकॉर्ड और धार्मिक स्वतंत्रता के 'उल्लंघन' की निंदा करते हुए एक प्रस्ताव पेश किया।

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'नीयत साफ होती तो कांग्रेस...', आरक्षण पर राहुल को मायावती ने फिर घेरा

जब भारत विरोधी एजेंडे का हिस्सा रही इल्हान

  • जून 2022 में इल्हान उमर ने अमेरिकी कांग्रेस में भारत विरोधी प्रस्ताव पेश किए थे।
  • जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को निरस्त किए जाने का विरोध किया।
  • इल्हान उमर ने भारत की संप्रभुता का उल्लंघन किया और पाकिस्तान की ओर से प्रायोजित यात्रा पर पीओके का दौरा किया।
  • इल्हान ने भारत में 'इस्लामोफोबिया' पर चर्चा करने के लिए इमरान खान जैसे लोगों से मुलाकात की। 
  • अमेरिकी सांसद हिंदुओं के खिलाफ नफरत फैलाने में सहायक रही है।
  • उन्होंने भारत-कनाडा विवाद पर टिप्पणी की थी और अमेरिका से सिख अलगाववादी नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत की कथित संलिप्तता की कनाडाई जांच का पूरा समर्थन करने का आग्रह किया था।
  • इल्हान उमर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिकी कांग्रेस को दिए गए संबोधन में भी भाग नहीं लिया, जबकि वो संयुक्त राज्य अमेरिका की राजकीय यात्रा पर थे।

राहुल ने कराई फोटो तो मचा भारत में हंगामा

राहुल गांधी की इल्हान उमर के साथ फोटो पर भारत में हंगामा मचने लगा है। बीजेपी नेता प्रदीप भंडारी कहते हैं कि राहुल गांधी की पाकिस्तान समर्थित भारत विरोधी ओमर के साथ मुलाकात ये स्पष्ट कर देता है कि राहुल भारत विरोधी तबकों के साथ खड़े होते हैं और उनका मनोबल बढ़ाते हैं।

Advertisement

अमित मालवीय लिखते हैं- ‘भारत के विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अमेरिका में इल्हान उमर से मुलाकात की, जो पाकिस्तान प्रायोजित भारत विरोधी आवाज है, एक कट्टरपंथी इस्लामवादी और स्वतंत्र कश्मीर की पैरोकार है। यहां तक ​​कि पाकिस्तानी नेता भी ऐसे उग्र तत्वों के साथ देखे जाने को लेकर अधिक सतर्क होंगे। कांग्रेस अब खुलेआम भारत के खिलाफ काम कर रही है।’

यह भी पढ़ें: स्वामी विवेकानंद पर बोले पीएम मोदी, कहा- इनके भाषण के शब्द आज भी...

Advertisement

12:20 IST, September 11th 2024