Published 06:58 IST, September 16th 2024

Aaj Ka Rashifal: इन राशियों के जीवन में आने वाली है मुसीबत, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal: सोमवार का दिन जहां कुछ राशियों के लिए शानदार रहेगा वहीं कुछ राशियों को आज सावधान रहने की जरूरत है।

आज का राशिफल | Image: Unsplash
Advertisement

Aaj Ka Rashifal: आज यानी सोमवार, 16 सितंबर 2024 का दिन कुछ राशि के जातकों के लिए जहां शानदार रहेगा वहीं कुछ राशियों को आज के दिन विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन तक, सभी 12 राशियों का आज का राशिफल।

आज का राशिफल (Today's Horoscope)

मेष राशि (Aries)

Advertisement

आज मेष राशि वालों को अपनी जेब बचाकर रखनी पड़ेगी। आज आप खरीदारी पर खूब खर्च कर सकते हैं। ऐसे में सोच समझकर ही खरीदारी करें। परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा। धन निवेश करने से पहले कई बार सोचें। कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। गृहस्थ जीवन अच्छा रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus)

Advertisement

वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन लक्ष्य प्राप्ति का दिन साबित हो सकता है। आपको दोस्तों, परिवारजनों का साथ मिलेगा। कामकाज में तरक्की हो सकती है। धन में बढ़ोतरी का संकेत है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्यार में सफलता मिलेगा। कुछ मिलाकर आज का दिन आपके लिए बेहद खास होने वाला है।

मिथुन राशि (Gemini)

Advertisement

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन कारोबार के लिए अच्छा हो सकता है। धन में वृद्धि हो सकती है। बिजनेस में आपको धोखा मिल सकता है। इसलिए सोच समझकर फैसला लें। अगर निवेश करने का सोच रहे हैं तो आज न करें, वरना आपको घाटा हो सकता है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। दोस्तों के साथ मुलाकात जरूर करें।

कर्क राशि (Cancer)

Advertisement

कर्क राशि वाले आज कहीं घूमने का प्लान बन सकता है। परिवार के साथ समय जरूर बिताएं। आज आपका मन शांत रहेगा। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। पार्टनर के साथ मन-मुटाव हो सकते हैं जिन्हें आप बात करके सुलझा सकते हैं। ज्यादा खर्चा न करें। धन में बढ़ोतरी के संकेत हैं।

सिंह राशि (Leo)

Advertisement

सिंह राशि वालों के लिए आज दिन ठीक-ठाक रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन कमजोर रहने वाला है। किसी भी बहकावे में न आएं। परिवार और प्यार का सहयोग मिलेगा। पैसों के लेन-देन से बचें। आर्थिक संकट से दो-चार हो सकते हैं। बजट बनाकर ही कहीं बाहर घूमने निकलें। स्वास्थ्य में थोड़ी दिक्कत आ सकती है।

कन्या राशि (Virgo)

आज कन्या राशि वालों के लिए संघर्ष का दिन है। आपकी तबीयत कुछ बिगड़ सकती है। प्रेम जीवन में खटपट हो सकती है। व्यापार-नौकरी में ठीक-ठाक प्रदर्शन रहेगा। परिवार का सहयोग न के बराबर मिलेगा। दोस्तों से मिलने की कोशिश कर सकते हैं लेकिन आपको निराशा ही मिलेगी। आज कोई पुराना जानकार आपके जीवन में लौट सकता है।

तुला राशि (Libra)

तुला राशि वालों को आज सावधान रहने की जरूरत है। आज आप किसी तरह की कठिन स्थिति से गुजर सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। परिवार के साथ भी कलह-कलेश हो सकता है। प्रेम में असफलता के संकेत है। आज किसी भी तरह का शुभ काम करने से बचें। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए काफी भारी रहने वाला है।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। कामकाज में वृद्धि हो सकती है। नौकरी करने वालों को आज काम को लेकर सराहा जा सकता है। किसी भी नए काम को करने से पहले विचार जरूर करें। भावनाओं पर काबू रखें। परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा। यात्रा पर जाने के संकेत हैं।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। किसी भी तरह के वित्तीय लेन-देन से बचें। हेल्थ से जुड़ी दिक्कत हो सकती है। परिवार के साथ आज का दिन सुकूनभरा रहेगा। व्यवसाय भी वृद्धि हो सकती है। ऑफिस में मन लगाकर काम करें।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। काम के तहत किसी के साथ पार्टनरशिप हो सकती है। समझदारी से निर्णय लें। दोस्तों का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। विद्यार्थी हैं तो आज का दिन पढ़ाई के लिए अच्छा रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन व्यवसायिक दृष्टि से अच्छा होगा। कारोबार में बढ़ोतरी के संकेत हैं। नौकरी में भी सफलता मिल सकती है। प्रमोशन के आसार है। किसी भी बात को लेकर अड़े ना। आज परिवार के साथ समय जरूर बिताएं। कर्जा लेने से बचें। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें।

मीन राशि (Aquarius)

मीन राशि के लोग आज स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से दो-चार हो सकते हैं। इसलिए अपना ध्यान रखें। पारिवारिक समस्याओं को लेकर आप वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत कर सकते हैं। लव लाइफ में थोड़ी दिक्कत आ सकती है इसलिए सब्र से काम लें। व्यापार और नौकरी में बढ़ोतरी के संकेत हैं। आज आपको विदेश यात्रा का अवसर मिल सकता है।

ये भी पढ़ें: Ganesh Visarjan 2024 Niyam: गणपति विसर्जन के समय इन बातों का रखें खास ध्यान, तभी मिलेगा पूरा फल

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

06:56 IST, September 16th 2024