Published 12:24 IST, September 12th 2024

क्या रात में Bra पहनकर सोना चाहिए? जानें क्या करना है सही...

Can we wear bra at night while sleeping: क्या हम रात को बिना ब्रा के सो सकते हैं? जानते हैं इस सवाल का उत्तर लेख के माध्यम से...

raat ko bra pahne ya nahi | Image: Freepik
Advertisement

Is it better to sleep with or without a bra? अक्सर महिलाएं अच्छी शेप के लिए ब्रा पहनती हैं। वहीं ब्रा पहनने से ब्रेस्ट के साइज पर भी नियंत्रण रखा जा सकता है। लेकिन कुछ महिलाओं के मन में ये सवाल उठता है कि क्या रात को सोते वक्त ब्रा पहन सकते हैं। अगर आपके मन में भी ये सवाल उठ रहा है तो इसका उत्तर आपको यहां दिया जा रहा है।

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस देश के माध्यम से बताएंगे कि क्या रात को सोते वक्त ब्रा पहननी (Why not wear a bra at night?) चाहिए। पढ़ते हैं आगे… 

Advertisement

क्या हमें सोते समय ब्रा उतारनी चाहिए? (why should you take your bra off at night?)

बता दें कि एक्सपर्ट की मानें तो आप रात को ब्रा पहनकर सो सकते हैं। लेकिन वह ब्रा ढीली और कंफर्टेबल होनी चाहिए। कंफर्टेबल ब्रा पहनने से सेहत को किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं होता है। लेकिन यदि आप टाइट ब्रा पहनती हैं तो कंफर्टेबल महसूस कर सकते हैं, जिससे कई समस्या हो सकती है। जानते हैं इन समस्याओं के बारे में…

रात में ब्रा पहनकर सोने के नुकसान (What are the side effects of wearing a bra at night?)

  • यदि रात को सोते वक्त टाइट ब्रा पहनी जाएं तो इससे ब्रेस्ट पर पसीना आ जाता है, जिसके कारण बैक्टीरिया और फंगल इन्फेक्शन की समस्या हो सकती है। 
  • टाइट ब्रा पहनने से खुजली की समस्या का भी सामना करना पड़ सकता है। 
  • टाइट ब्रा पहनने से महिला को सांस लेने में दिक्कत महसूस हो सकती है। 
  • यदि रात को सोने से पहले टाइट ब्रा पहनी जाए तो ब्लड सर्कुलेशन भी रख सकता है, जिसके कारण दम घुटने की समस्या भी हो सकती है। 
  • टाइट ब्रा पहनने से नींद पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। 
  • इसके अलावा यदि महिलाएं रात को सोते वक्त टाइम ब्रा पहनते हैं तो ब्रेस्ट कैंसर की समस्या का भी सामना करना पड़ता है।

ये भी पढ़ें - Uric Acid: कौन से फल यूरिक एसिड बढ़ाते हैं? समय रहते हो जाएं सतर्क

Advertisement

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

12:22 IST, September 12th 2024