अपडेटेड 11:46 IST, January 30th 2025
Oil Pulling: क्या है ऑयल पुलिंग? जानिए इसे करने का तरीका और फायदे
What is Oil Pulling in Hindi: क्या आप जानते हैं कि ऑयल पुलिंग क्या होती है? आइए जानते हैं इसके बारे में।
![Oil Pulling](https://img.republicworld.com/all_images/oil-pulling-1738217779693-16_9.webp?w=1280&h=720&q=75&format=webp)
What is Oil Pulling in Hindi: आपने कई बार ऑयल पुलिंग का नाम कहीं सुना या पढ़ा होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऑयल पुलिंग क्या होती है? अगर नहीं तो चलिए हम बताते हैं आपको ऑयल पुलिंग, इसे इस्तेमाल करने के तरीके और इससे होने वाले फायदों के बारे में।
क्या है ऑयल पुलिंग? (What is oil pulling?)
दरअसल, ऑयल पुलिंग एक प्राचीन आयुर्वेदिक उपचार या तकनीक है, जिसमें तेल को मुंह में कुछ मिनटों तक रखकर घुमाया जाता है। इसका उद्देश्य मुंह से बैक्टीरिया, विषैले तत्व और गंदगी को बाहर निकालना होता है। खास बात यह है कि ऑयल पुलिंग से मुंह की सफाई, दांतों की सेहत के साथ-साथ शरीर के स्वास्थ्य को भी लाभ पहुंचता है। यह सेहत को दुरुस्त करने का एक प्राकृतिक तरीका है। तो चलिए जानते हैं कि आप इसका इस्तेमाल किस तरह से कर सकते हैं।
ऑयल पुलिंग करने का तरीका (How to do oil pulling)
तेल चुनें
ऑयल पुलिंग के लिए ताजे और प्राकृतिक तेल का चयन करें। इसके लिए आप नारियल का तेल, तिल का तेल और सरसों का तेल आदि तरह के ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं।
तेल की मात्रा
ऑयल पुलिंग के लिए आपको एक चम्मच यानी 15 से 20 मि.ली. जितना तेल लेना है।
मुंह में रखें तेल
अब तेल को मुंह में डालें और उसे 10-15 मिनट तक दांतों और मसूड़ों के बीच घुमाएं। इस बात का खास ध्यान रखें कि आपको तेल को गटकना नहीं है।
बाहर निकालें
10-15 मिनट के बाद तेल को बाहर निकालें। इसे सिंक में थूक दें।
मुंह को धोएं
फिर मुंह को पानी से धोकर, हल्के गर्म पानी से कुल्ला करें। आप चाहें तो बाद में माउथवॉश भी कर सकते हैं।
ऑयल पुलिंग के फायदे (Benefits of oil pulling)
मुंह की सफाई
ऑयल पुलिंग मुंह में बैक्टीरिया और विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है, जिससे मुंह की सफाई बनी रहती है।
दांतों का स्वास्थ्य
यह दांतों को सफेद और मजबूत बनाता है और मसूड़ों की सूजन को रोकर खून बहने को भी रोकता है।
सांसों की बदबू
यह मुंह से निकलने वाले बैक्टीरिया को खत्म करता है, जिससे सांसों की बदबू (हैलेटोसिस) कम होती है।
पेट और पाचन
तेल को मुंह में घुमाने से पाचन तंत्र को मदद मिलती है और पेट की समस्याएं जैसे गैस, अपच आदि में राहत मिलती है।
सर्दी-जुकाम में राहत
यह नाक की जकड़न और सर्दी-जुकाम से राहत दिलाने में मदद करता है।
स्किन करेगी ग्लो
ऑयल पुलिंग से शरीर में डिटॉक्सिफिकेशन होता है, जिससे स्किन में निखार आता है और मुंहासों की समस्या कम होती है।
मेंटल हेल्थ
यह मानसिक शांति और ध्यान केंद्रित करने में मदद करता है, जिससे मेंटल हेल्थ में सुधार होता है।
दर्द और सूजन
ऑयल पुलिंग सूजन और दर्द को कम करने में मदद कर सकता है, खासकर मसूड़ों में सूजन या दांतों में किसी प्रकार के दर्द में ये काफी मददगार है।
हार्ट हेल्थ
यह शरीर में कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और दिल की सेहत को बेहतर बनाए रखता है।
शरीर का डिटॉक्सिफिकेशन
यह शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है, जिससे समग्र स्वास्थ्य में सुधार होता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
पब्लिश्ड 11:46 IST, January 30th 2025