Published 13:45 IST, September 14th 2024

सीने में बाईं तरफ दर्द होने का क्या कारण है? हार्ट अटैक नहीं बल्कि...

Left side chest pain in hindi: किसी व्यक्ति के छाती में बाएं तरफ दर्द क्यों होता है? इस लेख के माध्यम से जानेंगे इसका उत्तर...

left side chest pain reasons | Image: unspalsh
Advertisement

Why does my left chest hurt? जब भी किसी व्यक्ति के सीने में बाईं तरफ दर्द होता है तो लोगों को लगता है कि वो दिल का दर्द है। उन्हें लगता है कि दिल से संबंधित बीमारी हो गई है। लेकिन बता दें कि जरूरी नहीं कि सीने में बाईं तरफ दर्द हार्ट प्रॉब्लम की तरफ इशारा करे। यह अन्य समस्याओं की तरफ भी इशारा कर सकता है। 

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि यदि व्यक्ति को सीने में बाएं तरफ दर्द होता है तो यह किस तरह इशारा (Sine ke baye taraf dard) कर सकता है। पढ़ते हैं आगे… 

Advertisement

बाएं तरफ सीने में दर्द होने से क्या होता है? (left side chest pain reasons)

  • जब किसी व्यक्ति को एनजाइना की समस्या होती है तब लक्षणों के रूप में सीने में दर्द बेचैनी जैसे संकेत मिल सकते हैं। हालांकि यह कोई बीमारी नहीं है लेकिन ये कोरोनरी हृदय रोग का लक्षण है।
  • एसोफेजियल रिफ्लक्स और ऐंठन के कारण भी व्यक्ति को छाती में दर्द या जलन की समस्या हो सकती है। ऐसा मसालेदार खाना खाने के कारण होता है। बता दें कि यह गैस्ट्रिटिस लक्षणों से जुड़ा है।
  • एसिड रिफ्लक्स की समस्या के दौरान व्यक्ति को कई लक्षण नजर आ सकते हैं। उन्हीं लक्षणों में से एक है सीने में दर्द और बैचेनी। यह समस्या तब होती है जब डाइजेस्टिव एसिड एसोफैगस (एसिड रिफ्लक्स) में प्रवाहित होता है।
  • जब किसी व्यक्ति को गंभीर बीमारी जैसे फेफड़े का कैंसर हो जाता है तो लक्षणों के तौर पर सीने में दर्द नजर आ सकता है।
  • जैसा कि आप सब जानते हैं हार्ट अटैक के दौरान भी व्यक्ति को बाएं तरफ दर्द महसूस हो सकता है। जब मासपेशियां क्षतिग्रस्त होती है और  तो उसे पर्याप्त रूप से ऑक्सीजन युक्त खून नहीं मिल पाता है तो दर्द की स्थिति बन जाती है।

ये भी पढ़ें - TB के लक्षण: टीबी के मरीज की पहचान कैसे करें? वजन घटे तो...

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

13:43 IST, September 14th 2024