Published 06:49 IST, September 16th 2024

Morning Mistake: सुबह उठते ही न छुएं ये चीज, पानी-पानी हो जाएंगी आंखें

Is it bad for eyes to use a phone after waking up? सुबह फोन का इस्तेमाल क्यों नहीं करना चाहिए? जानते हैं इस लेख के माध्यम से इस सवाल का उत्तर...

सुबह फोन का इस्तेमाल क्यों नहीं करना चाहिए? | Image: Pexels
Advertisement

आज के समय में फोन हमारी जरूरत बन गया है। कहीं जाना हो तो गूगल मैप का इस्तेमाल और कुछ खाना हो तो फूड एप से ऑर्डर, इन सब चीजों के लिए फोन की जरूरत पड़ती ही है। ऐसे में कब यह हमारी जीवन का जरूरी हिस्सा बन गया हमें पता ही नहीं चला। लेकिन कुछ लोग सुबह उठते ही सबसे पहले फोन को देखते हैं। यदि आप भी उन लोगों में से एक हैं तो बता दें कि ऐसा करने से शरीर से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं। 

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि यदि सुबह उठकर तुरंत फोन चलाया जाए तो इससे सेहत को क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं। पढ़ते हैं आगे… 

Advertisement

सुबह फोन का इस्तेमाल क्यों नहीं करना चाहिए? (Why shouldn't you check your phone in the morning?)

  1. यदि सुबह उठकर तुरंत फोन यूज किया जाए तो इससे आंखों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। बता दें कि आंखें रातभर फ्रेश होती हैं। ऐसे में यदि फोन की लाइट आपकी आंखों पर पड़ती है तो इससे आंखों से पानी आना शुरू हो जाता है।  
  2. सुबह उठकर फोन का इस्तेमाल करने से व्यक्ति का वजन भी बढ़ सकता है। आप सोच रहे होंगे कैसे? तो बता दें कि हमारे फोन में कईं ऐसी एप्स हैं जो हमारा मनोरंजन करती हैं। ऐसे में यदि उन एप्स का इस्तेमाल किया जाए तो कब घंटे निकल जाते हैं पता नहीं चलता। ऐसे में आप सुबह का वक्त योगा, मेडिटेशन ना करके मोबाइल के साथ बिता देते हैं, जिसका नकारात्मक प्रभाव फिजिकल हेल्थ पर पड़ता है और आपका वजन बढ़ सकता है। 
  3. सुबह के वक्त फोन चलाने से व्यक्ति के मानसिक स्वास्थ्य पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। वो चिंता और स्ट्रेस महसूस कर सकता है। 
  4. सुबह उठते ही यदि फोन का इस्तेमाल किया जाए तो इसके कारण व्यक्ति को अपने व्यवहार में भी बदलाव महसूस हो सकता है, जिससे गुस्सा आना आदि लक्षण नजर आ सकते हैं।

ये भी पढ़ें - सीने में बाईं तरफ दर्द होने का क्या कारण है? हार्ट अटैक नहीं बल्कि...

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

06:49 IST, September 16th 2024