Published 23:54 IST, September 16th 2024

पंजाब: भगवान वाल्मीकि की तस्वीर को 'विकृत' करने पर विरोध प्रदर्शन, एक व्यक्ति गिरफ्तार

वाल्मीकि समुदाय के सदस्यों ने सोमवार को यहां भगवान वाल्मीकि के चित्र को कथित रूप से विकृत किये जाने के विरोध में प्रदर्शन किया।

Follow: Google News Icon
  • share
प्रतीकात्मक तस्वीर | Image: File photo
Advertisement

वाल्मीकि समुदाय के सदस्यों ने सोमवार को यहां भगवान वाल्मीकि के चित्र को कथित रूप से विकृत किये जाने के विरोध में प्रदर्शन किया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने का मामला दर्ज किया है।

Advertisement

पुलिस के अनुसार यह चित्र वाल्मीकि जयंती से पहले लगाए गए पोस्टर पर था।

इस घटना के बाद वाल्मीकि समुदाय के लोगों ने प्रदर्शन किया।

Advertisement

पुलिस अधीक्षक रूपिंदर कौर भट्टी ने घटना में शामिल लोगों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया जिसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ।

बाद में पुलिस ने बताया कि उसने धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में राज कुमार नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

Advertisement

23:54 IST, September 16th 2024