अपडेटेड 29 November 2021 at 18:14 IST

JNUEE Results 2021: जेएनयू यूजी, एडवांस डिप्लोमा रिजल्ट जारी; जानें डायरेक्ट लिंक से जांच करने का तरीका

JNUEE Result 2021: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा (Jawaharlal Nehru University Entrance Examination) के परिणाम (JNUEE) जारी हो गए हैं।

Follow :  
×

Share


Image: PTI | Image: self

JNUEE Result 2021: जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा (Jawaharlal Nehru University Entrance Examination) के परिणाम (JNUEE Result 2021) जारी हो गए हैं। बता दें जेएनयूईई रिजल्ट विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर अलग-अलग कोर्स के लिए जारी किए गए हैं। जिन उम्मीदवारों ने जेएनयू का एंट्रेंस एग्जाम दिया था वह यूनिवर्सिटी के अधिकारिक वेबसाइट jnuee.jnu.ac.in पर जाकर जेएनयू यूजी और एडवांस डिप्लोमा रिजल्ट देख सकते हैं। जेएनयूईई के परिणाम बीए और बीएससी स्‍नातक कोर्स के लिए हैं, जबकि एडवांस डिप्लोमा रिजल्ट मास मीडिया कोर्स के लिए है। बता दें, यूजी रिजल्ट अभी केवल लिस्ट 1 के लिए है। दोनों कोर्स के लिए और उम्मीद है कि जल्द ही एक और लिस्ट जारी की जाएगी। हालांकि इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। 

JNUEE Result 2021: जेएनयू परिणाम 2021 का डायरेक्ट लिंक

रिजल्ट की जांच के लिए उम्मीदवारों को अपना क्रेडेंशियल जैसे कि आवेदन संख्या और जन्म की तारीख दर्ज करना होगा। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (National Testing Agency) ने जेएनयू एडमिशन के लिए परीक्षा का आयोजन 20 से 23 सितंबर 2021 के बीच आयोजित किया था। रिजल्ट की जांच करने के लिए उम्मीदवार यहां दिए गए सीधे लिंक का भी उपयोग कर सकते हैं- JNU BA Result  | JNU BSc Result | Advanced Diploma Result 2021

JNUEE Result 2021: जेएनयूईई यूजी एडवांस डिप्लोमा रिजल्ट 2021 जांच करें

  1. परिणाम देखने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के आधिकारिक वेबसाइट – jnuee.jnu.ac.in पर जाएं
  2. अब बेवसाइट के होमपेज पर, "एडवांस डिप्लोमा रिजल्ट 2021 (Advanced Diploma Results 2021)," "बीएससी रिजल्ट 2021 (BSc Results 2021)" या "बीए रिजल्ट 2021 (BA Results 2021)" पढ़ने वाले किसी भी लिंक पर क्लिक करें
  3. आसानी से रिजल्टी की जांच करने के लिए यहां दिए गए सीधे लिंक पर क्लिक करके बीए, बीएससी और मास मीडिया में एडवांस डिप्लोमा के लिए जेएनयूईई परिणाम 2021 की जांच करें 
  4. अब आप अपना आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें और फिर "लॉगिन" पर क्लिक करें
  5. चुने हुए कोर्स के लिए आपका जेएनयूईई 2021 रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा
  6. भविष्य के किसी भी जरूरतों के संदर्भ में अपने रिजल्ट की एक कॉपी अपने पास रख लें

इसे भी पढ़ें: AAP ने शिक्षकों के प्रदर्शन को लेकर पंजाब सरकार पर साधा निशाना, लाठीचार्ज को बताया शर्मनाक

इसे भी पढ़ें: UP TET Exam 2021 Cancelled: पेपर लीक मामले में अब तक 23 लोग गिरफ्तार, प्रश्न पत्र की फोटोकॉपी भी बरामद

Published By : Kanak Kumari Jha

पब्लिश्ड 29 November 2021 at 18:12 IST