अपडेटेड 7 October 2023 at 09:32 IST
दर्द भरी रही इस मिस वर्ल्ड की जिंदगी, बैक-टू-बैक फ्लॉप, पति ने की हैवानियत! अब हैं करोड़ों की मालकिन
Yukta Mookhey Birthday: फिल्मों में करियर नहीं चला, निजी जिंदगी भी हमेशा विवादों में रही। आज चूंकि युक्ता का बर्थडे है तो आइए उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ बातें आपको बताते हैं।
Yukta Mookhey Birthday: मिस वर्ल्ड रह चुकीं युक्ता मुखी की जिंदगी काफी दर्द भरी रही है। जब उन्होंने 1999 में ये खिताब जीता और दुनिया के सामने भारत का परचम लहराया तो उन्होंने कभी नहीं सोचा होगा कि उन्हें आगे जाकर इतने दुख-दर्द झेलने पड़ेंगे। फिल्मों में उनका करियर नहीं चला, निजी जिंदगी भी हमेशा विवादों में रही। आज चूंकि युक्ता का बर्थडे है तो आइए उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ बातें आपको बताते हैं।
खबर में आगे पढ़ें-
- 7 अक्टूबर 1977 को बेंगलुरु में हुआ था युक्ता मुखी का जन्म
- मिस वर्ल्ड बनने के बाद भी नहीं चला फिल्मों में करियर
- पति के हाथों 'टॉर्चर' झेलने के बाद आज ऐसे बिता रहीं जिंदगी
(image- @kayaldevaraj/X)
7 अक्टूबर 1977 को बेंगलुरु में हुआ था युक्ता मुखी का जन्म
युक्ता मुखी का जन्म एक सिंधी परिवार में हुआ था। उनकी परवरिश दुबई में हुई, फिर कुछ सालों बाद उनकी फैमिली भारत वापस आ गई। युक्ता को 1999 में मिस वर्ल्ड का ताज पहनाया गया और वह ये खिताब जीतने वाली चौथी भारतीय महिला बनीं। एक्ट्रेस ने मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के दौरान एशिया और ओशिनिया की क्वीन ऑफ ब्यूटी अवार्ड भी जीता था।
मिस वर्ल्ड बनने के बाद भी नहीं चला फिल्मों में करियर
मिस वर्ल्ड बनने के बाद उन्होंने फिल्मों में हाथ आजमाया और 2001 में तमिल फिल्म 'पोवेल्लम उन वसम' से डेब्यू किया। फिर उन्होंने 2002 में फिल्म ‘प्यासा’ से हिंदी सिनेमा में डेब्यू किया जिसमें उनके साथ आफताब शिवदासानी नजर आए थे। उसके बाद वह फिल्म ‘मार्केट’ से चोटिल होने के कारण बाहर हो गईं और उनकी ‘कब क्यों कहां’ और ‘हम तीनो’ भी बंद हो गईं। उसके बाद वह 2005 में दो फिल्मों- ‘मेमसाहब’ और ‘लव इन जापान’ में नजर आईं जो फ्लॉप रहीं। 2006 में वह ‘कठपुतली’ नामक एक म्यूजिक वीडियो में दिखाई दी।
(image- IMDb)
पति की हैवानियत का हुईं शिकार!
उनकी हाईट 6.1 फीट है और यही बॉलीवुड में उनकी असफलता का सबसे बड़ा कारण माना जाता है। जब फिल्में नहीं चलीं तो उन्होंने 2008 में न्यूयॉर्क बेस्ड बिजनेसमैन प्रिंस तुली से शादी कर ली। एक्ट्रेस ने 3 जुलाई 2013 को अपने पति पर ‘दहेज उत्पीड़न और अननेचरल सेक्स’ का मामला दर्ज कराया था। उसके बाद दोनों का तलाक हो गया।
उन्होंने एक इंटरव्यू में भी खुलासा किया था कि उनका पति उन्हें ‘जानवरों की तरह पीटता’ था और उसकी फैमिली को उनके फिल्मों में काम करने से भी दिक्कत थी। जुलाई 2013 में दोनों का तलाक हो गया और उनके बेटे अहेरिन की कस्टडी युक्ता को मिली।
(image- instagram)
अब क्या कर रहीं हैं युक्ता?
युक्ता ने 2019 की फिल्म गुड न्यूज में एक छोटा रोल किया था। उसके अलावा, वह दिल्ली में बिजनेस चला रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने कई स्टॉक में निवेश किया है और कवरगर्ल कॉस्मेटिक्स से उनकी एंड्रोर्समेंट डील है। वे राजधानी में Fat Mookhey Burger नाम से रेस्टोरेंट चेन भी चलाती हैं और उनका परफ्यूम बिजनेस और फैशन स्टोर 'युक्ता मुखी सिडक्शन' भी है। ऐसे में आज वह करोड़ों की मालकिन बन चुकी हैं।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 7 October 2023 at 09:17 IST


