Jharkhand Election Result Update: झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के लिए वोटों की गिनती आज, 23 नवंबर को वोटों की गिनती शुरू हो गई है। आज आने वाले नतीजों से यह तय होगा कि झारखंड में अगली सरकार किसकी बनेगी। जनता सत्ता परिवर्तन चाहती है या CM हेमंत सोरेन को ही जीत का ताज पहनाएगी। हर अपडेट के लिए बनें रहें...
झारखंड पर सभी 81 सीटों पर नतीजे आ गए है। 34 सीटों पर JMM की जीत हुई। वहीं कांग्रेस के खाते में इस बार 16 सीटें आई। इसके अलावा RJD ने भी चार सीटों पर झारखंड में कब्जा जमाया है। BJP को इस बार 21 सीटों पर जीत मिली है। इंडी अलायंस की झारखंड की सत्ता में शानदार वापस हुई है।
RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा, "झारखंड में 4 सीटों पर हमारी जीत हुई है और 1, 2 सीटों पर बहुत ही कम अंतर से हमारी हार हुई है। झारखंड में प्रचंड बहुमत के साथ हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री बने हैं। उनको भी हम धन्यवाद देते हैं। बिहार उपचुनाव की जहां तक बात है, जिन चारों सीटों पर चुनाव हुआ हम वो चारों लोकसभा में जीते हैं, 2024 के उपचुनाव में हम हारे हैं 2025 में हम जीतेंगे... 2025 में बिहार में महा गठबंधन की सरकार बनना तय है... झारखंड के बाद बिहार की बारी है... हम इतना सुनिश्चित करते हैं कि किसी भी कीमत पर बिहार में NDA की सरकार नहीं बनेगी।"
झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन अपनी पत्नी और पार्टी नेता कल्पना सोरेन के साथ रांची में जेएमएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन के आवास पर पहुंचे।
झारखंड की 63 सीटों पर नतीजे जारी हो गए। इनमें से 28 सीटों पर JMM, 16 पर BJP और 11 सीटों पर कांग्रेस की जीत हुई है। काउंटिंग फिलहाल जारी है।
झारखंड की बाघमारा विधानसभा सीट पर BJP के शत्रुघ्न महतो जीत गए हैं। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी जलेश्वर महतो को 18682 वोट से हराया।
झारखंड चुनाव नतीजों पर हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा, "झारखंड में जेएमएम और उसके सहयोगियों ने शानदार जीत हासिल की है। इस उपलब्धि के लिए मैं हेमंत सोरेन और उनकी पूरी टीम को हार्दिक बधाई देता हूं। मुझे विश्वास है कि उनके नेतृत्व में झारखंड प्रगति और विकास के पथ पर अग्रसर होगा।"
झारखंड चुनाव में जीत के बाद CM हेमंत सोरेन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "इंडिया गठबंधन और NDA के बीच में ये चुनावी प्रतिस्पर्धा चली। बेहतरीन प्रदर्शन होता दिख रहा है। मतदाताओं को, आधी आबादी को, नौजवानों को, पुरुषों को, किसानो को, मजदूरों को... सभी का बहुत बहुत धन्यवाद।"
झारखंड के नाला विधानसभा क्षेत्र से JMM प्रत्याशी रविंद्र नाथ महतो ने जीत दर्ज कर ली है। उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार माधव चंद्र महतो को करीब 10 हजार वोट से हराया।
रांची में JMM की जीत पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया और पटाखे फोड़े
झारखंड चुनाव नतीजों पर PM मोदी ने कहा, "मैं झारखंड के लोगों को हमारे प्रति उनके समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूं। हम लोगों के मुद्दों को उठाने और राज्य के लिए काम करने में हमेशा सबसे आगे रहेंगे। मैं JMM के नेतृत्व वाले गठबंधन को भी राज्य में उनके प्रदर्शन के लिए बधाई देता हूं।"
झारखंड की सिमरिया सीट पर BJP की जीत हासिल हुई। BJP के कुमार उज्जवल ने 4000 वोटों के अंतर से इस सीट पर कब्जा जमा लिया है। उन्होंने JMM प्रत्याशी मनोज कुमार चंद्रा को हराया।
झारखंड चुनाव नतीजों पर चंपई सोरेन ने कहा, "हम आए जनादेश का सम्मान करते हैं।"
झारखंड की चतरा से चिराग पासवान की पार्टी ने जीत हासिल की है। जनार्धन पासवान ने RJD की रश्मि प्रकाश को हराया। बता दें कि झारखंड चुनाव में चिराग पार्टी की पार्टी ने केवल एक ही सीट से चुनाव लड़ा और उस पर जीत हासिल की।
झारखंड में JMM के नेतृत्व वाले महागठबंधन की बढ़त जारी रहने के बीच गांडेय से पार्टी उम्मीदवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने कहा, "मैं गांडेय, गिरिडीह और राज्य के लोगों को मुझ पर प्यार बरसाने और अपनी बेटी की तरह आशीर्वाद देने के लिए धन्यवाद देना चाहती हूं..."
महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजों पर भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, "...महाराष्ट्र में NDA को जो दो-तिहाई बहुमत मिला है वो दिखा रहा है कि उद्धव ठाकरे को महाराष्ट्र की जनता ने नकार कर बता दिया है कि असली शिवसेना कौन है... आज भाजपा का स्ट्राइक रेट लगभग 87-88% ऊपर गया है। अगर पूरे प्रदेश में सीटों का चुनाव देखें तो भी भाजपा को 60% से अधिक सीटें मिली हैं। झारखंड में जो नतीजा आया है उसे हम स्वीकार करते हैं। लोकतंत्र की यही खासियत है... उत्तर प्रदेश और बिहार में जनता ने तेजस्वी यादव, लालू यादव और अखिलेश यादव का सूपड़ा साफ कर दिया है।"
बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, "यह लोकतंत्र की जीत है। भाजपा-NDA को महाराष्ट्र, बिहार, उत्तर प्रदेश में जिस तरह की जीत मिली है, आगे झारखंड की भी स्थिति सुधरने वाली है। स्पष्ट तौर पर NDA को पूर्ण बहुमत की सरकार महाराष्ट्र की जनता ने बनाया है... बिहार की 4 सीटों पर NDA की जीत हुई है... जो लोग इन चुनावों को सेमी फाइनल बता रहे थे वे खुद सेमीफाइनल में हार कर बाहर हो गए।"
महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजों पर JDU नेता के.सी. त्यागी ने कहा, NDA की जो आंधी शुरू हुई थी वो अपने पूरे उरूज पर है उसमें कोई कमी नहीं आई है। वहीं, कांग्रेस की जो गिरावट है वो भी अपने धरातल पर है। उसमें भी कोई कमी नहीं आई है।
झारखंड विधानसभा चुनाव में JMM के नेतृत्व वाले गठबंधन द्वारा 51 सीटों पर बढ़त लेने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। आधिकारिक चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार, JMM के नेतृत्व वाले महागठबंधन ने राज्य में 81 में से 50 सीटों पर बढ़त हासिल कर बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है।
झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजों की बाद करें तो आधिकारिक चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार, JMM के नेतृत्व वाले महागठबंधन ने राज्य में 81 में से 50 सीटों पर बढ़त हासिल कर बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। JMM 30, कांग्रेस 14, राजद 5, CPI(ML)(L)2) और भाजपा के नेतृत्व वाला NDA 29 सीटों पर आगे है (भाजपा 27, AJSUP 1, LJPRV 1) सीटों पर आगे चल रही।
महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव परिणाम के रुझान पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, महाराष्ट्र में हम(महायुति) सरकार बनाने जा रहे हैं। कुछ देर में हम झारखंड में भी सरकार बनाएंगे। बिहार विधानसभा उपचुनाव परिणाम पर उन्होंने कहा, "बिहार की चारों सीटें हम(NDA) जीतने जा रहे हैं।
गांडेय विधानसभा क्षेत्र से JMM प्रत्याशी कल्पना सोरेन ने झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजों पर कहा, "मतगणना अभी भी जारी है। जब हम लोगों ने इतना इंतजार कर ही लिया है तो कुछ घंटों का और इंतजार कर लेना चाहिए। 23 तारीख का इंतजार सबने किया है और 2 से 3 घंटों की प्रतीक्षा और कीजिए। झारखंड की जनता ने, हमारे बड़े-बुजुर्गों ने, हमारे युवा साथियों ने विकास का रास्ता चुना है।
झारखंड विधानसभा चुनाव परिणाम पर झारखंड कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने कहा, अभी 20 चरण की मतगणना होनी है। कहीं पर हम छोटे मार्जिन से पीछे भी हैं और कहीं हम आगे हैं। 2 से 3 बजे तक इंतजार करना चाहिए क्योंकि अभी मतगणना बाकी है। हम लगातार कह रहे हैं कि हमारी(JMM-कांग्रेस) गठबंधन की सरकार ने बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश की। उसकी प्रतिक्रिया चुनाव प्रचार के दौरान भी दिखाई दी और अभी भी दिखाई दे रही है। रांची में 4 में से 3 पर हमारी बढ़त बनी हुई है। कम से कम हम 6 अन्य सीटों पर बढ़त बनाएंगे।
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी और गांडेय विधानसभा के लिए JMM उम्मीदवार कल्पना सोरेन, चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, मतगणना के 1/21वें राउंड के बाद 3128 वोटों के अंतर से पीछे चल रही हैं। JMM के नेतृत्व वाले महागठबंधन ने राज्य में बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है, वर्तमान में 81 सीटों में से 51 पर आगे चल रही है।
झारखंड में JMM के नेतृत्व वाले महागठबंधन ने राज्य में बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है, वर्तमान में 81 में से 51 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। राज्य के लिए कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर, राज्य के लिए पार्टी के पर्यवेक्षक तारिक अनवर, मल्लू भट्टी विक्रमार्क और कृष्णा अल्लावुरू और पूर्व राज्य कांग्रेस प्रमुख राजेश ठाकुर ने मतगणना जारी रहने के दौरान रांची में बैठक की।
चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार झारखंड में JMM के नेतृत्व वाले महागठबंधन ने राज्य में बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है, वर्तमान में 81 में से 51 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। शुरुआती रुझानों में NDA और इंडिया गठबंधन के बीच काटे की टक्कर देखने को मिली। मगर अब महागठबंधन ने राज्य में बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है।
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहले दौर की मतगणना के बाद बरहेट विधानसभा सीट से 2,812 मतों से आगे चल रहे हैं। झारखंड में NDA और INDIA गठबंधन के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है।
चुनाव आयोग के शुरुआती रुझान के अनुसार झारखंड में महागठबंधन 15 सीटों (जेएमएम 5, कांग्रेस 5, राजद 3, सीपीआई (एमएल) (एल) 2) पर आगे चल रहा है। एनडीए 10 सीटों (बीजेपी 7, एजेएसयूपी 3) पर आगे है। जेएलकेएम 1 पर आगे चल रही है। अन्य और निर्दलीय 1 पर आगे है।
चुनाव आयोग के शुरुआती रुझान में झारखंड में महागठबंधन 4 सीटों पर आगे (जेएमएम, कांग्रेस, राजद और सीपीआई (एमएल) (एल) 1-1 सीट पर) है। बीजेपी 1 पर आगे और 1 पर जेएलकेएम आगे चल रही है।
झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के लिए वोटों की गिनती जारी है, कांग्रेस नेता बन्ना गुप्ता ने कहा, "यह जीत या हार के बारे में नहीं है, बल्कि जनता की सेवा के बारे में है। मुझे विश्वास है कि यहां 'लोगों द्वारा, लोगों का और लोगों के लिए' शासन स्थापित होगा और भारत गठबंधन सरकार बनाएगा। मैं (एग्जिट पोल)को भ्रामक और दुष्प्रचार मानता हूं।
झारखंड विधानसभा चुनाव के वोटों के गिनती जारी है। चुनाव आयोग के शुरुआती रुझान के अनुसार कांग्रेस और सीपीआई (एमएल) (एल) 1-1 सीट पर आगे चल रही है।
Jharkhand Election Results: झारखंड विधानसभा चुनाव मतगणना पर भाजपा उम्मीदवार सीपी सिंह ने कहा, "हमें उम्मीद है कि हम जीतेंगे। झारखंड में NDA की सरकार भारी बहुमत से बनेगी। परिवर्तन होना ही होना है।
महाराष्ट्र और झारखंड चुनाव की मतगणना के दिन दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में जलेबियां बनाई जा रही हैं। दोनों राज्यों में कड़ी सुरक्षा के बीच वोटों की गिनती शुरू हो गई है। थोड़ी देर में रूझान आने भी शुरू हो जाएंगे।
भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजों को लेकर कहा कि झारखंड में पीएम मोदी के नेतृत्व से भारी बहुमत से NDA की सरकार बनने जा रही है। जिस तरह से नतीजे आने से पहले ही EVM पर सवाल उठाए जा रहे हैं उसी से पता चल जाता है कि विपक्ष की अपनी हार को लेकर अभी से चिंता शुरू हो चुकी है।
झारखंड चुनाव 2024 के लिए वोटों की गिनती रांची के एक मतगणना केंद्र पर शुरू हुई है। कड़ी सुरक्षा के बीच सबसे पहले बैलेट पेपर के वोट गिन जा रहे हैं। फिर EVM की वोटों की गिनती होगी।
उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी वरुण रंजन ने मतगणना की तैयारियों पर कहा, "मतगणना से संबंधित जो भी तैयारियां की जानी थीं वो सभी पूरी कर ली गई हैं। 8 बजे से पोस्टल बैलेट की मतगणना शुरू हो जाएगी और 8.30 बजे से EVM की मतगणना शुरू होगी।
रांची से भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने मतगणना से पहले कहा, 'लोगों में बहुत उत्साह है। 5 वर्षों से जो काली रात थी उसका अंत निकट आ गया है। आज की सुबह झारखंड के लिए कई मायनों में महत्वपूर्ण है। NDA झारखंड के इतिहास में सबसे ज्यादा सीटें हासिल कर सरकार बनाएगी।
रांची से JMM प्रत्याशी महुआ माजी ने ने कहा, "मुझे पूरा विश्वास है कि रांची की जनता मुझे चुनेगी क्योंकि उनकी आंखों में मैंने अपने लिए विश्वास देखा है, मैं उनकी उम्मीदों और सपनों को जरूर पूरा करूंगी। हम फिर से सरकार बनाएंगे और जो काम समय की कमी के कारण नहीं हो पाए, उन्हें भी पूरा करेंगे। हेमंत सोरेन फिर से सरकार बनाएंगे, वे फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे और हम उनके नेतृत्व में काम करेंगे।"
झारखंड विधानसभा चुनाव की मतगणना से पहले झारखंड कांग्रेस के पूर्व प्रमुख ने कहा, "थोड़ी देर में रुझान आने शुरू हो जाएंगे... हमने लोगों के लिए जो काम किए, वृद्धावस्था पेंशन, किसानों का कर्ज माफ किया, सामान्य लोगों को 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली दी, मइया सम्मान योजना के तहत महिलाओं को सम्मान दिया। इन सारी चीजों पर लोगों ने मुहर लगाई है और यह नतीजों में दिखाई देगा... हमारी सरकार पहले से ज्यादा मजबूत बनेगी और अगले 5 साल तक हम अपनी योजनाओं को आखिरी व्यक्ति तक पहुंचाने का काम करते रहेंगे... INDIA गठबंधन की सरकार बनेगी... हम बहुमत के साथ सरकार बनाएंगे..."
महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव परिणाम पर बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा, "लोकतंत्र में जनता मालिक है, जनता का आशीर्वाद जिनको मिलेगा वो सामने आ जाएगा। NDA की सरकार दोनों जगह बनने जा रही है। बिहार की 4 उपचुनाव की सीट पर NDA जीतने जा रही है इस बार का चुनाव स्पष्ट बता देगा कि जनता किस पर विश्वास करती है।"
झारखंड में विधानसभा चुनाव 2024 के के लिए वोटों की गिनती आज, 23 नवंबर को होनी है। सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती शुरू हो जाएगाी। सबसे पहले बैलेट पेपर के वोट गिन जाएंगे। इसके बाद EVM के वोटों की गिनती होगी। 1211 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज देर शाम तक हो जाएगा।