Published 21:48 IST, September 16th 2024

'राहुल गांधी जिन्ना की सोच रख देश को बांटने की कोशिश कर रहे', अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस को घेरा

जम्मू-कश्मीर में बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी जिन्ना की सोच रख देश को बांटने की कोशिश कर रहे हैं।

Reported by: Kanak Kumari
Follow: Google News Icon
  • share
Advertisement

जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है। राजनीतिक दलों के दिग्गज नेताओं का जनता के बीच पहुंचने के सिलसिला शुरू हो गया है। उम्मीदवारों की घोषणा के बाद भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता और सांसद अनुराग ठाकुर भी जम्मू-कश्मीर में किश्तवाड़ की जनता के बीच पहुंचे। किश्तवाड़ में पूर्व केंद्रीय मंत्री ने जनता को संबोधित किया। इस दौरान कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस पर उन्होंने जमकर निशाना साधा।

जनता के बीच पहुंचे भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा, “जिस तरह से जिन्ना ने देश को धर्म के नाम पर बांटा था, राहुल गांधी आज के जिन्ना के रूप में काम कर रहे हैं। देश को बांटने के लिए। जो जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में नारे लगाते थे, भारत के टुकड़े हों हजार, इंशाअल्लाह इंशाअल्लाह! जो भारत का नामों निशान मिटाने की बात करते हैं, उनके साथ राहुल गांधी जाकर खड़े हो गए। फिर उनके पार्टी में बुला लिया, उनको मुख्य पद का बना दिया। दिल्ली से लोकसभा का टिकट भी दिया। वो सब तरफ हारे। दिल्ली की जनता ने टुकड़े-टुकड़े गैंग, कांग्रेस को हराया। अगर आप भी देश के टुकड़े होते नहीं देखना चाहते, तो कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस को भी हराना है और अपने देश और जम्मू-कश्मीर को बचाकर आगे बढ़ाना है।”

Advertisement

J&K को 370 का सबसे बड़ा नासूर कांग्रेस ने दिया: अनुराग ठाकुर

उन्होंने कहा कि "जम्मू-कश्मीर को 370 के रूप में सबसे बड़ा नासूर कांग्रेस ने दिया था, जिसने प्रदेश में आतंकवाद, अलगाववाद व अराजकता को बढ़ावा दिया। भाजपा ने जम्मू-कश्मीर में युवाओं के हाथ से पत्थर छीन, उन हाथों को हुनर देने का काम किया है। आज जम्मू-कश्मीर में पहले से दोगुना टूरिस्ट आ रहा है। 25 हजार करोड़ का निवेश आ गया।"


 

Advertisement

तीन परिवारों ने जम्मू-कश्मीर में हुकूमत की लेकिन सुविधाएं नहीं दी: अनुराग ठाकुर

अनुराग ठाकुर ने कहा, "आपके क्षेत्र में विकास, आरक्षण आपके लिए सुविधाओं को रोक दिया था और बदले में दिया था तो अलगाववाद, आतंकवाद और पथराव की घटनाएं दी थी। 75 साल इस क्षेत्र के लोग देश से कटा हुआ महसूस करते थे। चाहे बड़े शिक्षण संस्थान हो, स्वास्थ्य की सुविधाएं हों, सड़के हों ये दूर-दूर तक नजर नहीं आती थी। तीन परिवारों ने यहां हुकूमत तो की, लेकिन सुविधाएं नहीं दी।"

उन्होंने कहा कि PoK से आए भाई-बहन वर्षों से यहां रह रहे थे, लेकिन वोट डालने का अधिकार तक नहीं था। विधायक बनने की बात तो दूर थी। लेकिन आपने भाजपा की सरकार बनाई, नरेंद्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनाया, हमने सदा-सदा के लिए धारा 370 को खत्म कर दिया। शांति के नए आयाम स्थापित होने लगे। हमारे भाइयों और बहनों को अब अच्छे स्कूल-कॉलेजों में पढ़ने का अधिकारी बनने का अवसर मिलेगा। आपको चुनाव लड़ने का भी अधिकार मिलेगा और वोट डालने का अधिकार भी मिलेगा। 

Advertisement

इसे भी पढ़ें: 'राहुल गांधी जिन्ना की सोच रख देश को बांटने की कोशिश कर रहे', अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस को घेरा

 

Advertisement

18:58 IST, September 16th 2024