Published 19:22 IST, September 16th 2024

जम्मू कश्मीर विस चुनाव में गांधी-अब्दुल्ला परिवार और भाजपा के बीच स्पष्ट लड़ाई: अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में स्पष्ट लड़ाई कांग्रेस-नेशनल कॉन्फ्रेंस गठबंधन और भाजपा के बीच है।

Follow: Google News Icon
  • share
Amit Shah | Image: X-@BJP4India
Advertisement

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में स्पष्ट लड़ाई कांग्रेस-नेशनल कॉन्फ्रेंस गठबंधन और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच है। उन्होंने कहा कि एक पक्ष अनुच्छेद 370 को वापस लाना चाहता है, तो दूसरा इसे रोकने को लेकर प्रतिबद्ध है।

शाह ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी शगुन परिहार के पक्ष में मतदान करना ना केवल विकास और प्रगति का समर्थन करना है, बल्कि यह उनके पिता सहित अन्य शहीदों को श्रद्धांजलि देना भी है।

Advertisement

शाह ने यहां एक रैली में कहा, ‘‘जम्मू-कश्मीर में यह चुनाव स्पष्ट रूप से दो ताकतों के बीच है। एक तरफ नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस है, और दूसरी तरफ भाजपा है। यह भाजपा और गांधी-अब्दुल्ला परिवारों के बीच का मुकाबला है। दोनों के एजेंडे स्पष्ट हैं।’’

उन्होंने कहा कि भाजपा प्रेम नाथ डोगरा की विचारधारा ‘एक विधान, एक निशान और एक प्रधान’ के सिद्धांत का पालन करती है।

Advertisement

उन्होंने पुष्टि की कि जम्मू-कश्मीर भारत का एक अभिन्न हिस्सा है और ‘‘कोई भी इसे बदल नहीं सकता।’’

इसे भी पढ़ें: 100 दिनों तक हर अपमान को क्यों पीते रहे PM? गुजरात की धरती पर खोला राज

Advertisement

19:22 IST, September 16th 2024