Published 23:17 IST, July 22nd 2024

INS ब्रह्मपुत्र में बड़ा हादसा, अचानक लगी आग के बाद एक तरफ झुका जहाज, एक नाविक लापता

नेवी चीफ एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को भारतीय नौसेना के जहाज ब्रह्मपुत्र में आग लगने की घटना और इस घटना से हुए नुकसान से अवगत कराया।

Reported by: Ravindra Singh
Follow: Google News Icon
  • share
आईएनएस ब्रह्मपुत्र में लगी आग पर काबू पाया गया | Image: Republic
Advertisement

मुंबई के बंदरगाह भारतीय नौसेना (Indian Navy) के बहुउद्देशीय युद्धपोत INS ब्रह्मपुत्र में आग लग गई। इस हादसे के बाद से जहाज एक तरफ झुक गया और इस दौरान जहाज का एक नाविक लापता हो गया। नौसेना के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। भारतीय नौसेना द्वारा एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया, 'भारतीय नौसेना के बहुउद्देशीय युद्धपोत 'आईएनएस ब्रह्मपुत्र' में 21 जुलाई की शाम उस समय आग लग गई थी, जब नौसेना के मुंबई स्थित पोतगाह में उसकी मरम्मत की जा रही थी।' हालांकि सोमवार की सुबह तक इस आग पर काबू पा लिया गया।

नौसेना की जारी की गई विज्ञप्ति में बताया गया, 'जहाज के चालक दल ने अग्निशमनकर्मियों की मदद से 22 जुलाई सुबह तक आग पर काबू पा लिया गया।' सोमवार को दोपहर जहाज एक ओर (बंदरगाह की ओर) झुक गया। तमाम कोशिशों के बावजूद जहाज को सीधा नहीं किया जा सका। जहाज अपने बर्थ (लंगर) के पास और भी अधिक झुकता जा रहा है और वर्तमान में एक तरफ टिका हुआ है। एक कनिष्ठ नाविक को छोड़कर सभी कर्मियों का पता लगा लिया गया है और लापता नाविक की तलाश जारी है। भारतीय नौसेना ने हादसे की जांच के लिए आदेश दे दिए हैं।

Advertisement

 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को दी गई जानकारी

नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने सोमवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को मुंबई नौसैनिक पोतगाह में भारत के अग्रणी युद्धपोत INS ब्रह्मपुत्र में आग लगने की घटना के बारे में जानकारी दी गई। जहाज में आग लगने से पोत को काफी नुकसान हुआ है। नौसेना के अनुसार, रविवार शाम को आग लगने की घटना के बाद एक कनिष्ठ नाविक लापता है और बचाव दल उसे खोजने की कोशिश कर रहे हैं।

Advertisement

 

Chief of the Naval Staff Admiral Dinesh K Tripathi has apprised RM Shri @rajnathsingh of the fire breakout onboard Indian Naval Ship Brahmaputra and the damages caused by the incident.

RM prays for the safety of missing sailor.

— रक्षा मंत्री कार्यालय/ RMO India (@DefenceMinIndia)

 

Advertisement

राजनाथ सिंह ने लापता नाविक के लिए की प्रार्थना

राजनाथ सिंह के कार्यालय ने 'एक्स' पर लिखा, 'नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को भारतीय नौसेना के जहाज ब्रह्मपुत्र में आग लगने की घटना और इस घटना से हुए नुकसान से अवगत कराया है।' कार्यालय ने कहा कि रक्षा मंत्री ने लापता नाविक की सुरक्षा के लिए प्रार्थना की है। जहाज की पोतगाह में मरम्मत की जा रही है।

यह भी पढ़ेंः आतंकियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए कैप्टन थापा का अंतिम संस्कार

23:17 IST, July 22nd 2024