Advertisement

Updated May 2nd, 2024 at 11:06 IST

WBBSE 10th Result 2024: पश्चिम बंगाल माध्यमिक रिजल्ट 2024 हुआ जारी, चंद्रचूड़ सेन ने किया टॉप

पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने दसवीं का रिजल्ट गुरुवार, 2 मई को जारी कर दिया। इसके साथ ही टॉपर्स की लिस्ट भी जारी कर दी गई है।

Reported by: Rupam Kumari
WB Board Result
WB बोर्ड रिजल्ट | Image:Shutterstock
Advertisement

WBBSE 10th  Result 2024: पश्चिम बंगाल बोर्ड दसवीं की परीक्षा देने वाले लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो गया। पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (WBBSE) ने दसवीं का रिजल्ट गुरुवार, 2 मई को जारी कर दिया। बोर्ड ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रिजल्ट जारी किया। इस परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट wbbse.wb.gov.in या wbresults.nic.in के जरिए चेक कर सकते हैं।

पश्चिम बंगाल बोर्ड ने 2 मई को सुबह 9 बजे दसवीं की परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। इस साल 7.65 लाख छात्रों ने दसवीं की परीक्षा पास की है। 10वीं में 9 लाख 23 हजार छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। जिसमें  से 9 लास 12 हजार 558 स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल हुए थे। साल 2024 में पास का प्रतिशत 86.31 रहा है।

Advertisement

कूच बिहार के चंद्रचूड़ सेन ने किया टॉप 

WBBSE द्वारा साझा की गई जानकारी के मुताबिक, कूच बिहार के चंद्रचूड़ सेन ने टॉप किया है। रामभोला स्कूल के छात्र ने कुल 693 (99) फीसदी अंक हासिल किए हैं। वहीं, दूसरी रैंक हासिल करने वाली पुरुलिया डिस्ट्रिक्ट स्कूल की सम्याप्रिया गुरु है। सम्याप्रिया को 692 अंक मिले हैं। दक्षिण दिनाजपुर के उदयन प्रसाद तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने 691 अंक या 98.71% अंक प्राप्त किए

Advertisement

ऐसे करें रिजल्ट चेक

रिजल्ट चेंक करने के लिए छात्र को सबसे पहले पश्चिम बंगाल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। परीक्षा परिणाम देखने के लिए छात्र को अपना रोल नंबर और DOB डालना होगा। इस बाद रिजल्ट स्क्रीन पर शो होगा। इसके अलावा छात्र SMS के माध्यम से भी अपना परीक्षा परिणाम देख सकते हैं। छात्र को पहले WB 10(रोल नंबर) इसके बाद 56263 या 56070 पर SMS भेजना होगा।  परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र अपना रिजल्ट WBBSE की आधिकारिक वेबसाइट wbbse.wb.gov.in पर या पश्चिम बंगाल राज्य के आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल wbresults.nic.in पर एक्टिव होने वाले लिंक से चेक कर सकते हैं।

Advertisement

यह भी पढ़ें: Petrol-Diesel Price Update: कहीं बढ़ा तो कहीं घटा पेट्रोल-डीजल का दाम

Advertisement

Published May 2nd, 2024 at 10:40 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo