'नींबू-मिर्ची लटकाई थीं, हैंगर में खड़े हैं', राफेल पर अजय राय ने कसा तंज, मनोज तिवारी ने किया पलटवार कहा- कांग्रेस हमेशा...

कांग्रेस नेता अजय राय ने राफेल जेट को लेकर तंज कसा तो भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने जमकर पलटवार किया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Manoj Tiwari on Waqf Bill
कांग्रेस पर भड़के मनोज तिवारी. | Image: X

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने राफेल को एक खिलौना बताया है। असल में उनकी एक वीडियो सामने आई है, जिसमें वो राफेल जेट को खिलौने की तरफ दिखाया और इसपर राफेल लिखा हुआ है और उसमें नींबू-मिर्च लटकी हुई है। अब इसके बाद भारतीय जनता पार्टी से सांसद मनोज तिवारी ने कांग्रेस पर जमकर हमला किया है।

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा, “कांग्रेस हमेशा से ही सेना और सेना की शक्ति का अपमान करती रही है। कांग्रेस का यही सच एक बार फिर दिखा है। देश के लोग सही समय आने पर इन्हें जवाब देंगे।” मौलाना अरशद मदनी को लेकर उन्होंने कहा कि जो लोग आतंकवादियों को सहानुभूति दे रहे हैं, उनका भी देश की संवैधानिक व्यवस्था को इनका संज्ञान लेना चाहिए।

क्या था कांग्रेस नेता अजय राय का बयान?

अजय राय ने कहा,"देश में आतंकवादी गतिविधियां बढ़ गई हैं और इससे पूरा देश परेशान है। पहलगाम आतंकी हमले में हमारे नौजवानों की जान चली गई, लेकिन यह सरकार जो बहुत बातें करती है, कहती है कि आतंकवादियों को मिट्टी में मिला देंगे। आज आप राफेल लेकर आए हैं लेकिन उसे नींबू-मिर्च बांधकर खड़ा किया हुआ है। वे आतंकवादियों और उनके समर्थकों के खिलाफ कब कार्रवाई करेंगे?"

अजय राय पर भड़के मौलाना साजिद रशीदी

मौलाना साजिद रशीदी का कांग्रेस नेता अजय राय के राफेल से जुड़े बयान पर कहा, "ये लोग सरकार का माखौल उड़ा रहे हैं। इस तरह की बात करके ये लोग पाकिस्तान को ताकत पहुंचा रहे हैं। हमारे राफेल, आर्मी के जवान, हमारे हथियार इतने मजबूत हैं कि उनका इस्तेमाल करना शुरू करें तो पाकिस्तान हमारे सामने कुछ भी नहीं है। सरकार कोई भी कदम सोच समझकर उठाएगी, नासमझी में जंग नहीं लड़ी जाती। जज्बात से कोई जंग नहीं जीत सकता कि उठाओ और हमला कर दो, ऐसा नहीं होता है। जंग लड़ने के लिए बहुत कुछ सोचना पड़ता है, उसपर सरकार विचार कर रही है। बहुत सारी चीजें पाकिस्तान के लिए ऐसी हो चुकी है, जो इन लोगों की समझ से बाहर है।"

Advertisement

पाकिस्तान के पेड़ में आतंकवाद का फल लगता है: साजिद रशीदी

साजिद रशीदी ने कहा, "पाकिस्तान दुनिया के नक्शे पर नहीं रहना चाहिए, पाकिस्तान खत्म होना चाहिए। पाकिस्तान एक पेड़ है, जिस पर आतंकवाद का फल लगता है। जब तक वो पेड़ नहीं कटेगा,ये आतंकवाद का फल बार-बार आता रहेगा। जब वो पेड़ कट जाएगा तो वो फल भी आना बंद हो जाएगा।"

इसे भी पढ़ें: 'रऊआ खिलाड़ी लोगन के हम...' खेलो इंडिया यूथ गेम्स की शुरुआत पर PM मोदी बोले- 'लिट्टी-चोखा का स्वाद जरूर लें'

Advertisement
Published By:
 Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड