
Nupur Sanon-Stebin Ben Honeymoon: शादी के ढाई महीने बाद हनीमून पर निकलीं नुपुर सेनन, पति संग लिप-लॉक करती दिखीं एक्ट्रेस- PHOTOS
Nupur Sanon-Stebin Ben Honeymoon Photos: नई-नई शादी के बाद हर कपल अपने खास पलों को यादगार बनाना चाहता है, और ऐसा ही कुछ कर रहे हैं एक्ट्रेस नुपुर सेनन और सिंगर स्टेबिन बेन। शादी के करीब ढाई महीने बाद यह खूबसूरत जोड़ी अपने हनीमून के लिए फिनलैंड पहुंची है, जहां से उन्होंने अपनी रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।
- फोटो गैलरी
- 3 min read
नुपुर और स्टेबिन की जो तस्वीर सबसे ज्यादा चर्चा में है, उसमें दोनों बर्फ से ढकी वादियों के बीच खड़े नजर आ रहे हैं।
Image: Social Media
शादी से पहले नुपुर और स्टेबिन करीब 5 साल तक एक-दूसरे को डेट कर चुके हैं। लंबे रिश्ते के बाद दोनों ने शादी कर अपने रिश्ते को नया नाम दिया।
Image: Social MediaAdvertisement
नुपुर ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, “अगर दुनिया में कहीं जादू है, तो वो यहीं है… तुम्हारे साथ।”
Image: Social Media
आसमान में चमकती नॉर्दर्न लाइट्स यानी ऑरोरा बोरेलिस के नीचे कपल एक-दूसरे को किस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। ह नजारा इतना खूबसूरत है कि फैंस भी उनकी इन तस्वीरों पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।
Advertisement
इन तस्वीरों में नुपुर और स्टेबिन कभी बर्फीली वादियों में घूमते, तो कभी आसमान में रंग बदलती रोशनी को निहारते नजर आ रहे हैं। दोनों की केमिस्ट्री साफ झलक रहा है, जो उनके हनीमून को और भी खास बना रहा है।
आपको बता दें कि नुपुर सेनन और स्टेबिन बेन ने इसी साल 11 जनवरी को शादी रचाई थी। 12 जनवरी को दोनों ने अपने ट्रेडिशनल हिंदू वेडिंग की तस्वीरें भी फैंस के साथ शेयर की थीं।
तस्वीरों के साथ कपल ने एक प्यारा सा कैप्शन लिखा था- “Tu Mere Kal Da Sukoon, Te Aaj Da Sukoon!”
यानी तुम मेरे कल का सुकून हो और आज का भी।